उज्जैन समाचारकारोबारदेश-विदेशमध्य प्रदेश

मेद्यदूत पंजाबी ढ़ाबा, इंदौर रोड़ उज्जैन से ग्रेवी एवं तैयार दाल के नमूने लिये खाद्य सुरक्षा विभाग ने

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बावर्ची कैफे,मेघदूत पंजाबी ढाबा,अक्कीस बेकर्स से नमूने लेकर कार्यवाही की

उज्जैन, 29 जून | कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर ज़िला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही की जाती है एवं उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाती है। विभाग द्वारा प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए बाबर्ची कैफे एण्ड रेस्ट्रो, आजाद नगर देवास रोड़ उज्जैन से ग्रेवी एवं सेव टमाटर की सब्जी के नमूनें, मेद्यदूत पंजाबी ढ़ाबा, इंदौर रोड़ उज्जैन से ग्रेवी एवं तैयार दाल के नमूने, अक्कीस बीएफएफ (अक्कीस बेकर्स एण्ड फास्ट फूड प्राईवेट लिमिटेड) महाकाल रोड़ उज्जैन से समोसा का नमूना लिया जाकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये एवं अनियमितताएँ पाये जाने पर नोटिस जारी कर 03 दिवस में व्यवस्थाएँ ठीक करने के निर्देश दिये गये, पालन न करने की दशा में लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button