सजग उपभोक्ताओं ही अच्छी क्वालिटी के उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर : गुप्ता
भारतीय मानक ब्यूरो और अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का आव्हान

उज्जैन। सजग उपभोक्ता ही अच्छी क्वालिटी के उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर होता है। इसलिए जनहित में उपभक्तों को सदैव जागरुक करते रहना चाहिए। ताकि उसे अच्छे और गुणवत्ता वाले उत्पादों की पहचान हो और वह इनके इस्तेमाल से अपने और परिवार के सदस्यों का सुखमय जीवन का मार्ग प्रशस्त कर सके। यह चर्चा भारतीय मानक ब्यूरो भारत सरकार नई दिल्ली के उप महानिदेशक श्रीमती चित्रा गुप्ता, आरके त्यागी उप महानिदेशक (केंद्र) ने अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम भारद्वाज और राष्ट्रीय सचिव सुनील दौराया से एक दिवसीय उज्जैन प्रवास के दौरान कही। वे उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद बोल रहे थे। उनके साथ भारतीय मानक ब्यूरो भारत सरकार नई दिल्ली की निदेशक एवं प्रमुख श्रीमती वर्षा गुप्ता, बीआईएस दिल्ली के संयुक्त निदेशक के. चंदन राव, बीआईएस दिल्ली के अक्षय कौशिक, बीआईएस भोपाल के उप निदेशक राहुल कुमार, दिल्ली से अल्पना त्यागी, भारतीय मानक ब्यूरो के श्रीधर पांडे भी मौजूद थे। इस दौरान अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम भारद्वाज ने दिल्ली और भोपाल से आए भारतीय मानक ब्यूरो के अफसरों का पुष्पहार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। अतिथियों का परिचय अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के सुनील दौराया ने कराया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन जिला अध्यक्ष रवि यादव, अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के शहर अध्यक्ष शिव प्रकाश मेहर, हीरालाल ललावत, हिमांशु राव, राव लखन, अभिषेक भारद्वाज, तूफान सिंह मालवीय, दिलीप टटावत, बसंत लोदवाल, अशोक बागोरिया आदि मौजूद थे। यह जानकारी अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम भारद्वाज ने दी।



