देश-विदेश

उपभोक्ता महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित 

डॉ शर्मा मुख्य संरक्षक, व्यास, द्विवेदी, हलचल, वैष्णव व शर्मा संरक्षक, पालीवाल अध्यक्ष, पापड़ीवाल कार्यकारी अध्यक्ष, सिखवाल महासचिव

जयपुर l राजस्थान के शैक्षिक उपभोक्ता संगठनों की संयुक्त पहल अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है जिसमें महासंघ के संस्थापक, भारतीय उपभोक्ता परीसंघ के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ अनंत शर्मा मुख्य संरक्षक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश व्यास, निरंजन द्विवेदी, वी पी हलचल, मुकेश वैष्णव एवं पंकज शर्मा संरक्षक, योगेश पालीवाल प्रदेश अध्यक्ष, दीक्षिता पापड़ीवाल कार्यकारी अध्यक्ष एवं सत्यनारायण सिखवाल प्रदेश महासचिव हैं l कार्यकारिणी के अध्यक्ष मंडल में डॉ राजकमल पारीक, श्रीमती सुमन सिंह, श्रीमती सुषमा तंवर, मीनाक्षी शर्मा होंगे l कार्यकारिणी में संजय खंडेलवाल, राघवेंद्र सिंह, नरेंद्रपाल पदावत, दीपेंद्र सिंह राजावत, गोवर्धन शर्मा व कंचन भाटी उपाध्यक्ष तथा अमृत भार्गव कोषाध्यक्ष होगे l किशोर सोनी, नरसिंह व्यास, राजकुमार व्यास, सुरेश कौशल, मुमताज शेख व डॉ रामबहादुर कुलश्रेष्ठ सचिव होंगे l गोविंद सोनी, हरफूल बेरवा, अशोक शर्मा और निर्मला चौहान संयुक्त सचिव तथा सीमा रामपुरिया, गंगाराम सेन, यज्ञदत्त शर्मा व लक्ष्मीकांत जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं l

राजस्थान में 1992 में डॉ अनंत शर्मा की पहल पर स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों को एकजुट कर स्थापित किया गया उपभोक्ता संगठन महासंघ प्रदेश में उपभोक्ता हितों के संरक्षण और उपभोक्ता राहत के लिए सतत प्रयासरत है lराजस्थान में संगठनों के एकीकरण के बाद डॉ शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय उपभोक्ता परिसंघ का गठन कर देशभर के स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठन प्रतिनिधियों को जोड़ा है जिससे देश में उपभोक्ता आंदोलन के सशक्तिकरण की प्रभावी पहल संभव हुई है lमहासंघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश पालीवाल ने बताया कि महासंघ के कार्यक्रमों की रूपरेखा का निर्धारण मुख्य संरक्षक डॉ शर्मा एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में किया जाएगा तथा विभिन्न गतिविधियां शीघ्र प्रारंभ होगी l उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियों के बाद विभिन्न कार्यक्रमों का नियमित आयोजन होगा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button