उज्जैन संभाग

नगर निगम के जोन में आने वाले करदाताओं द्वारा अपना बकाया संपत्ति कर जमा करने पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया

-आज निगम के समस्त जोन कार्यालयों में साल की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा 

-करदाता अपना बकाया संपत्ति कर एवं जलकर जमा करते हुए दी जा रही विशेष छूट का लाभ लेवें

उज्जैन। शनिवार को वर्ष की अंतिम लोक अदालत का आयोजन नगर निगम के समस्त जोन कार्यालय में किया जा रहा है जिसमें शहर के करदाता अपना बकाया संपत्ति कर एवं जलकर जमा करते हुए दी जा रही छूट का विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए नगर निगम के समस्त जोन कार्यालय में संपूर्ण अमला उपस्थित रहकर संपत्ति कर जमा करवाने का कार्य संपादित कर रहे हैं साथ ही निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश अनुसार नगर निगम मुख्यालय में विशेष रूप से अस्थाई काउंटर के माध्यम से नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संपत्ति कर जमा करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जिसका भी नागरिकों द्वारा उपयोग किया जा रहा है इसी के साथ जोन में आने वाले करदाताओं द्वारा अपना बकाया संपत्ति कर जमा करने पर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान भी किया गया, इसी के साथ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने जोन अंतर्गत बड़े बकायदारों से संपर्क करते हुए बकाया वसूली की राशि जमा करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button