राजस्थान

श्री गौड़ विप्र सेवा समिति का शपथ ग्रहण 

-धर्म, ज्ञान, ध्यान, कर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संदेश दे

जयपुर, 15 सितंबर l श्री गौड़ विप्र सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह बड़के बालाजी में राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष/ कैबिनेट मंत्री, राष्ट्रीयता के प्रेरक अरुण चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश के ब्राह्मण प्रतिनिधियों के अग्रणी नेता व राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रमुख प्रदेश महामंत्री पण्डित मधुसूदन शर्मा के अति विशिष्ठ आतिथ्य तथा विप्र समाज के अग्रणी नेता पण्डित सुरेश मिश्रा के आतिथ्य मैं संपन्न हुआ l कार्यक्रम में वक्ताओं ने संभागियों से आवाह्न किया कि वे समाज प्रतिनिधियों तथा युवा वर्ग को धर्म, ज्ञान, ध्यान, कर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संदेश ताकि वे हमारी समृद्ध परंपराओं एवं विरासत को आत्मसात कर कर उसके अनुरूप अपने कार्य व्यवहार का निर्धारण कर सके l वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान युग में तकनीकी सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ लेकिन हमारी समृद्ध विरासत हमारी जीवन शैली की प्रेरक है जिसके अनुरुप आचरण ही हमारे व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान कर सकता है l कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने श्री गौड़ विप्र सेवा समिति के अध्यक्ष गोपालजी बगरूवाले, महामंत्री रामप्रसाद एवं कोषाध्यक्ष गोपालजी बोराज सहित विभिन्न पदाधिकारीयो को शपथ दिलाई l ध्यान रहे समिति विप्रवरों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए समाज सेवा के क्षेत्र में अनवरत कार्यरत है और विभिन्न गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करती है l इस मौके पर समाज के भामाशाहों ने समाज जनों के लिए प्रस्तावित नवनिर्माण को लेकर सहयोग की घोषणा की l राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा ने एक लाख के मार्बल का सहयोग देने की घोषणा की l

विधि विशेषज्ञों का जमावड़ा होगा – इस मौके पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा परिसर में होने जा रहे प्रदेश के विधि विशेषज्ञों के एडवोकेट महासम्मेलन का पोस्टर भी जारी किया गया l अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि शनिवार को होने जा रहे इस आयोजन में प्रदेश के एडवोकेट भाग लेंगे तथा आम जन को प्रभावी, त्वरित व सरल प्रक्रिया से न्याय सुनिश्चित करवाने की पहल हेतु विचार विमर्श करेंगे l

स्नेह मिलन समारोह संपन्न – राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जयपुर महानगर प्रतिनिधियों का स्नेह मिलन समारोह संगठन के प्रमुख प्रदेश महामंत्री व दिग्गज ब्राह्मण नेता पंडित मधुसूदन शर्मा एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयो गोविन्द जौहरी आदि के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें महानगर के समाजजनो प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और संगठन शक्ति का परिचय दिया l यह जानकारी महानगर महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी संतोष शर्मा ने दी l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button