राजस्थान ब्राह्मण महासभा का व्हाट्सएप न्यूज़ चैनल प्रारंभ

–सामाज हित में कार्य करें – शर्मा
जयपुर, 7 दिसंबर l राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरीचंद्र भंवरलाल शर्मा ने कहा है कि समाज प्रतिनिधि सामाज हित और समाज जनों के लिए समर्पित भाव से कार्य करें ताकि समस्त समाजजन प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके l राजस्थान ब्राह्मण महासभा के व्हाट्सएप न्यूज़ चैनल का लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि सभी की सामूहिक प्रगति का लक्ष्य लेकर कार्य करने से ही सामाजिक कल्याण व सद्भाव की संकल्पना को साकार करने में मदद मिल सकती है अतः समाज के सक्षम लोग जरूरतमंद व पात्र लोगों की मदद करें l राजस्थान के सबसे पुराने व समाज जनों से सीधा संवाद रखने वाले अग्रणी संगठन राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित शर्मा ने कहा कि महासभा का गौरवशाली एवं समृद्ध इतिहास रहा है और संगठन के पदाधिकारी ने समाज जनों के हित और आपसी सहयोग के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम व योजनाएं प्रवर्तित की जिससे द्वारा समाज जनों के लिए संभव सहयोग का प्रयास किया जा रहा है l संगठन के प्रमुख महामंत्री पंडित मधुसूदन शर्मा ने इस मौके पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम व योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समाज जनों के लिए सामूहिक आयोजन से लेकर विभिन्न गतिविधियों का प्रभावी संचालन महासभा के तत्वावधान में प्रारंभ हुआ और समाज जनों में जागरूकता के साथ ही आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी तथा महत्वपूर्ण दिवस व अन्य आयोजनों पर गतिविधियों के संचालन का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा l वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप द्विवेदी के निर्देशन में तैयार राजस्थान ब्राह्मण महासभा के व्हाट्सएप न्यूज़ चैनल का लोकार्पण करते हुए महासभा अध्यक्ष पंडित शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष पंडित दिशांत शर्मा, प्रमुख महामंत्री पंडित शर्मा ने विश्वास जताया है कि ब्राह्मण समाज के धर्म कर्म और महत्वपूर्ण आवश्यक सूचनाओं के साथ ही संगठन की गतिविधियों के प्रचार प्रसार के साथ प्रभावी संचालन एवं सूचना आदान-प्रदान में यह महत्वपूर्ण व उपयोगी साबित होगा l



