कर दाताओं की समस्याओं का समाधान सोशल, मीडिया ईमेल से मिली शिकायतों के जरिए करते


–अहमदाबाद सेंट्रल बोर्ड का इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम के डीजी टैक्सपेयर यूनिट के हेड सुमित कुमार ने पत्रकारों से चर्चा की
उज्जैन। उज्जैन कमिश्नरेट के करदाताओं की समस्या टैक्स पेयर एजुकेशन के लिए लगातार आयोजन किया जा रहे हैं। यह जानकारी सेंट्रल बोर्ड का इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम के डीजी टैक्सपेयर यूनिट के हेड सुमित कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि अहमदाबाद और मुंबई ऑफिस डेढ़ सौ से ज्यादा टैक्स पेयर अवेयरनेस प्रोग्राम कर चुके हैं। इसी कड़ी में उज्जैन में भी यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वह टैक्स पेयर को जागरूक करें। टैक्स पेयर बगैर बिल के कोई सामान ना ले अगर कोई उन्हें बगैर बिल के कोई सामान देता है तो उसकी शिकायत उज्जैन ऑफिस में सोशल, मीडिया पर या ईमेल के जरिए करें 48 घंटे के अंदर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी टैक्स पेयर को कोई शिकायत है तो वह विभाग के ट्विटर हैंडल या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत कर सकता है उसे ऑफिस आने की भी जरूरत नहीं। भारत सरकार और विभाग खुद ही टैक्स पेयर के पास पहुंच रहा है। सुमित कुमार ने कहा कि कोई भी व्यापारी या संस्था चाहे वह जीएसटी से जुड़ी हो या न जुड़ी हो। वह अगर टैक्स पेयर से जीएसटी ले रही है तो उसे जीएसटी सरकार के पास जमा कराना ही होगा। क्योंकि अगर जीएसटी को पता चल गया तो उसके खिलाफ पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए टैक्स लेने वाले जीएसटी काटने पर जरूर जमा कराएं। लोगों में अवेयरनेस के लिए ही जीएसटी विभाग लगातार लोगों को सोशल मीडिया, इंटरनेट के माध्यम से जागरुक करने का प्रयास कर रहा है। अगर किसी के पास कोई भी शिकायत जीएसटी काटने के बाद जमा नहीं कराने की है तो तत्काल ही जीएसटी विभाग को मेल, सोशल मीडिया पर संपर्क करके शिकायत कर सकता है। इस दौरान पी देवराज जीएसटी कमिश्नर उज्जैन, वीरेंद्र कुमार जैन एडिश्नल कमिश्नर उज्जैन, चंचल तिवारी ज्वाइन डायरेक्टर डीजीटीएस अहमदाबाद, ऋषभ श्रीवास्तव अधीक्षक जीएसटी उज्जैन मौजूद थे।



