उज्जैन समाचार

लोक अदालत: नगर निगम ने सारे रिकॉर्ड तोड़े 7 करोड़ 48 लाख की वसूली की

-वित्तीय वर्ष की अंतिम लोक अदालत में निगम को प्राप्त हुआ 7 करोड़ 48 लाख का राजस्व

उज्जैन। आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन एवं नियंत्रण में शनिवार को नगर निगम राजस्व अमले द्वारा वित्तीय वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत में 6,91,84,817/- का संपत्तिकर एवं 56,28,007/- का जलकर वसूला गया।
आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रातः 7 बजे से निगम का संपूर्ण अमल नेशनल लोक अदालत अंतर्गत कर वसूली कार्य में लगा रहा जिसके परिणाम स्वरूप निगम को रात्रि 11 बजे तक 7,48,12,824/- का कर प्राप्त हुआ।
करदाताओं द्वारा जोन कार्यालय पहुंच कर जहां अपना बकाया संपत्तिकर जमा किया गया वही निगम अमले द्वारा बड़े बकायादारों से संपर्क कर तथा डोर तो डोर जाकर भी बड़ी संख्या में संपत्तिकर एवं जलकर की वसूली को गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button