उज्जैन समाचार
टॉवर चौक पर देर रात तक चला कवि सम्मेलन, देशभक्ति और हास्य से सराबोर रहा माहौल



-विक्रम उत्सव 2026: हास्य-व्यंग्य और ओजस्वी काव्य से बंधा समां
उज्जैन। उज्जैन में महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ एवं संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन के तत्वावधान में आयोजित ‘विक्रम उत्सव 2026’ के अंतर्गत शनिवार को शहर के टॉवर चौक पर भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी तथा सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के वरिष्ठ कार्यपरिषद सदस्य श्री राजेश कुशवाह ने महाराजा विक्रमादित्य के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कवि सम्मेलन के सूत्रधार (संचालक) कवि दिनेश दिग्गज रहे।



