राजस्थान

डिजिटल साक्षर बने, नई तकनीकी की जानकारी ले, अपने हित सुरक्षित करें – डॉ. इंद्रजीत यादव 

15 मार्च के नवभारत साक्षरता मूल्यांकन को लेकर दिशा निर्देश जारी

बांसवाड़ा, 11 मार्च l जिला कलेक्टर एवं जिला साक्षरता निष्पादन समिति के अध्यक्ष डॉ इंद्रजीत यादव ने कहा है कि वर्तमान समय ज्ञान, तकनीकी और सूचना के तीव्रता से विस्तार का युग है, ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का साक्षर होना, जागरूक तथा सक्षम होना आवश्यक है l साक्षरता केवल पढ़ने – लिखने की क्षमता ही नहीं है बल्कि व्यक्ति को आत्मविश्वासी, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम है l उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित नव भारत साक्षरता अभियान का उद्देश्य ऐसे सभी वयस्क नागरिकों को साक्षर बनाना है जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए l इस अभियान के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता प्रदान करने के साथ ही उन्हें डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक दायित्व के प्रति भी जागरूक बनाने का कार्य किया जाता है l डॉ यादव ने कहा कि एक साक्षर समाज ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है l जब प्रत्येक नागरिक शिक्षित और जागरूक होगा, तभी हमारा समाज प्रगतिशील, समृद्ध और आत्मनिर्भर बन सकेगा l उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों स्वयंसेवकों तथा आमजन से अपील की है कि वह अपने क्षेत्र में 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों को इस अभियान से जोड़ने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें ताकि साक्षरता के इस अभियान को सफल बनाया जा सके l उन्होंने आव्हान किया कि हम सब मिलकर साक्षरता का प्रकाश फैलाये और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दे l

15 मार्च को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत वर्ष 2025 – 2026 के द्वितीय मूल्यांकन को लेकर जारी अपने संदेश में जिला कलेक्टर डॉ यादव ने कहा कि अभियान के तहत चिन्हित लर्नर्स मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचे तथा मूल्यांकन में भाग लेकर अपनी प्रगति का आकलन करें ताकि उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल सके l मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित ने समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को 15 मार्च को होने जा रहे नवभारत साक्षरता मूल्यांकन की व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से करने एवं चिन्हित किए गए समस्त लर्नर्स को मूल्यांकन में भाग लेने प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं l उन्होंने निदेशालय साक्षरता एवं जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार समस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मूल्यांकन केदो पर प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं l उन्होंने मूल्यांकन केंद्रों पर पेयजल, छाया व अन्य आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करने के भी निर्देश दिए हैं l मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गढ़ी श्रीमति सुमन द्विवेदी, तलवाड़ा रघुनंदन वर्मा, बांसवाड़ा सुशील जैन, बागीदौरा श्रीमती रेखा रोत, अरथूना श्रीमती माया सैमसन, घाटोल केशव बामनिया, सज्जनगढ़ रुपजी बारिया, कुशलगढ़ अब्दुलशाहिद शेख, आनंदपुरी अमरचंद बुनकर, छोटी सरवन लक्ष्मणसिंह मईडा, गांगड़तलाई इंसाफखान जई व एसीबीईओ धनजी डामोर ने भी अपने ब्लॉक में समस्त संस्था प्रधानों को निर्देश जारी कर मूल्यांकन व्यवस्था तैयारी पूर्ण करने एवं मूल्यांकन का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है l

15 मार्च को होने वाले नवभारत साक्षरता द्वितीय बुनियादी मूल्यांकन को लेकर जिला साक्षरता कार्यालय में ब्लॉक समन्वयकों की एक बैठक का आयोजन जिला साक्षरता अधिकारी निरंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें उन्होंने मूल्यांकन से संबंधित विभिन्न दिशा निर्देश से अवगत कराया l सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश चंद्र मईडा ने साक्षरता निदेशालय एवं जिला कलेक्टर से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराते हुए जिम्मेदारी से मूल्यांकन कार्य को पूर्ण करवाने तथा मूल्यांकन के बाद ऑनलाइन से जुड़े संबद्ध कार्यों को समय पर पूरा करने का आग्रह किया l सहायक सांख्यिकी अधिकारी केसरीमल मीणा ने मूल्यांकन से संबंधित तकनीकी बिंदुओं की जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का आग्रह किया l बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉक से भगवतीलाल खाट, दीपक शाह, दीपक निनामा, भूरालाल कटारा, नारायणलाल, लक्ष्मणलाल, अंबालाल मईडा, संजय कुमार पाठक, महेंद्र सिंह सिसोदिया, नानूलाल चरपोटा, विनोद प्रकाश आदि ने भाग लिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button