उज्जैन समाचार
विधायक एवं पूर्व विधायकों के वेतन एवं पेंशन वृद्धि प्रस्तावों का विरोध : प्रमुख पेंशनर्स प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा पत्र

उज्जैन/प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल स्थानीय मुख्यमंत्री कार्यालय पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि योगेश चौरसिया से मिला। उनको विधायक एवं पूर्व विधायकों के वेतन एवं पेंशन वृद्धि प्रस्तावों का विरोध करते हुए वापस लेने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात हेतु समय उपलब्ध कराने का आग्रह पत्र सौंपा। इस अवसर पर शमशेर सिंह तोमर उप प्रांताध्यक्ष, अशोक दूबे जिला अध्यक्ष, मंजुलता भाटी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, चंद्रशेखर जोशी जिला सचिव, रामदयाल शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, अजीतसिंह गौर, राणाप्रताप सिंह तोमर एवं डॉ. स्वामीनाथ पाण्डेय मीडिया प्रभारी उपस्थित थे।



