नवरात्रि में शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी पर श्रद्धालुओं का रेला

बांसवाड़ा, 1 अक्टूबर l देश की प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी में नवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं का रेला रहा, अष्टमी के दिन सुबह से ही सर्व समाज के प्रतिनिधि दर्शन के लिए मंदिर स्थल पर पहुंचे और माता के दर्शन किए l मंदिर में अष्टमी पर सुबह 4 बजे मंदिर के पट खोले गए और 5 बजे मंगला आरती हुई l सुबह 10 बजे मा त्रिपुरा को चांदी की पालकी में बिठाकर भ्रमण कराया गया और श्रद्धालूओ ने दर्शन किए l परिसर और आसपास के क्षेत्र में भक्तों की रेलमपेल रही और गरबे के बीच भक्तों ने मा त्रिपुरा की जयकारे लगाकर माहौल को धर्ममय कर दिया l मंदिर परिसर में गरबे, भक्तिमय वातावरण और ढोल नगाड़ों के बीच मंत्र उच्चारण से हवन पूजन और कन्या पूजन का कार्यक्रम हुआ l इस दौरान सामूहिक हवन में देश की सुख समृद्धि और प्रगति की कामना की गई l नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में हजारों लोग प्रतिदिन मां त्रिपुरा के दर्शन करने के लिए पहुंचे और भक्ति भाव से पूजा अर्चना की l इस दौरान परिसर में बेहतर प्रबंधन और आवागमन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए l ध्यान रहे आमजन की आस्था और श्रद्धा के केंद्र त्रिपुरा सुंदरी में श्रद्धालुओं की श्रद्धा और विश्वास की परंपरा है l यहां नवरात्रि के दौरान कई श्रद्धालु मंदिर परिसर में रहकर पूजा अर्चना करते हैं और माता का पाठ करते हैं, कई श्रद्धालु पैदल मंदिर दर्शन करने आते हैं और विश्राम करते हैं l मंदिर परिसर में निवास के अतिरिक्त आसपास के क्षेत्र में भी लोगों ने रहने की व्यवस्था कर नवरात्रि के दौरान भक्ति भाव से पूजा पाठ व अनुष्ठान पूर्ण किए l



