धर्म और समाज
बाड़मेर के श्रद्धालु ने मन्दिर आई.टी. शाखा को भेंट की उपयोगी सामग्री

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने हेतु पधारने वाले श्रद्धालु निरन्तर मन्दिर के विभिन्न प्रकल्पों हेतु उपयोगी सामग्री भेंट करते हैं। इसी क्रम में बाड़मेर, राजस्थान से श्रद्धालु रतन खंडेलवाल भगवान श्री महाकाल के दर्शन कर भाव विभोर हो गए ।उन्होंने कार्यालय आकर त्वरित उपयोगी सामग्री के क्रम में उच्च गुणवत्ता के की-बोर्ड, सीपीयू., मॉनीटर के साथ ही अन्य सामग्री ( मूल्य रु 22000/-) मन्दिर आई. टी. शाखा हेतु भेंट की। मन्दिर के सहा. प्रशा. अधिकारी आर. के. तिवारी ने भेंट कर्ता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।



