नगर निगम

अहमदाबाद की कंपनी, पीएनबी के मैनेजर ने नगर निगम को लगाया चूना, 38 करोड़ से ज्यादा की फर्जी बैंक गारंटी लगाई

उज्जैन नगर निगम से वाटर सप्लाई सिस्टम लगाने का ठेका धोके से लिया, एफआईआर होगी

 

-उज्जैन नगर निगम से वाटर सप्लाई सिस्टम लगाने का ठेका धोके से लिया, एफआईआर होगी
– नगर निगम के कार्यपालन यंत्री ने थाने को मेसर्स तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड, अहमदाबाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखा पत्र

उज्जैन। 38 करोड़ से ज्यादा की फर्जी बैंक गारंटी लगाकर नगर निगम से वाटर सप्लाई सिस्टम लगाने का ठेका लेने वाली कंपनी और ठेकेदार केे खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए नगर निगम ने थाने में आवेदन दिया है।
पुलिस के मुताबिक नगर निगम से पुलिस को जो आवेदन मिला है उसमें लिखा कि फरियादी वैभव भावसार पिता बंसतीलाल जी भावसार निवासी उज्जैन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खण्ड नगर पालिक निगम उज्जैन में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ हूं। यह कि विभाग द्वारा दिनांक 21.04.2025 को Work of Augmentation of Water Supply System of UJJAIN town under AMRUT 2.0 के कार्य हेतु निविदा सूचना क्र. 2023_UAD_269841_1 जारी की गई थी। उक्त निविदा विज्ञप्ती में सफल निविदाकार मेसर्स तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड, अहमदाबाद पाया गया था। निविदा की शर्त अनुसार सफल निविदाकार मेसर्स तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड, अहमदाबाद को विभाग द्वारा पर्फोमेश ग्यारंटी की बैंक ग्यारंटी प्रस्तुत करने के लिए संधारण खण्ड के पत्र क्र. 3220 दिनांक 23.08.2023 को पत्र प्रेषित किया गया। उक्त के पालन में निविदाकार मेसर्स तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड, अहमदाबाद के द्वारा पर्फोरमेंश ग्यारंटी की बैंक ग्यारंटी क्र. 00311/BG/103910/2023 दिनांक 02.09.2023. राशि रूपये 8788000/- प्रस्तुत की थी जो स्वीकृत राशि का 3 प्रतिशत थी। तत् पश्चात ठेकेदार को विभाग द्वारा कार्यादेश क्र. 3414 दिनांक 12.09.2023 जारी किया गया। इसी बैंक ग्यारंटी के साथ ठेकेदार द्वारा बैंक ग्यारंटी क्र. 00310/ BG/103910/2023 दिनांक 28.08.2023 राशि रू. 29292900/- की एक बैंक ग्यारंटी जो कि बैंक शाखा ब्रांच की प्रस्तुत की गई। यहा बैंक ग्यारंटी निविदा की शर्त अनुसार मोबेलाईजेशन एडवांस की राशि प्राप्त करने के पेटे प्रस्तुत की। हमारे कार्यालय के पत्र क्रं. 3374 एवं क्रं. 3376 दिनांक 08.09.2023 को ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत बैंक ग्यारंटी के सत्यापन के संबंध में बैंक को मेल/पत्र से संबंधित बैंक को भेजा गया इसके उत्तर में संबंधित बैंक के मेनेजर द्वारा मेल व पत्र क्रं. Ref No.: 0031/BG/103910/2023-24/76598201 दिनांक 29.09.2023 एवं Ref No. : 00310/BG/103910/2023-24/76598343 दिनांक 29.09.2023 से बैंक ग्यारंटी का सत्यापन किया गया ठेकेदार द्वारा वर्तमान में धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। यह कि दिनांक 21.06.2025 को समाचार पत्र दैनिक भास्कर व अन्य समाचार पत्रों में पंजाब नेशनल बैंक के उक्त मेनेजर श्री गोविंद चंद्र हंसदा एवं मेसर्स तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड, अहमदाबाद के संबंध में समाचार प्रकाशित हुआ जिसका शीर्षक “183 करोड़ की फर्जी बैंक ग्यारंटी देने वाले मैनेजर सहित दो घराए” प्रकाशित हुआ यह जानकारी प्राप्त होने के पश्चात विभाग द्वारा उक्त के संबंध में शंका होने पर हमारे कार्यालय में प्रस्तुत बैंक ग्यारंटी के संबंध में संबंधित बैंक पंजाब नेशनल बैंक, बागुईहाटी शाखा, कोलकात्ता से पुनः संपर्क किया गया संबंधित बैंक पंजाब नेशनल बैंक, बागुईहाटी शाखा, कोलकात्ता के पत्र क्रं. BM/103910/BG_CONFIRMATION_REPLY दिनांक 05.07.2025 एवं मण्डल कार्यालय कोलकात्ता उत्तर के पत्र क्रं. CN/CO Kol North/IAD/356/2025-26 दिनांक 05.07.2025 को सूचित किया गया किलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संधारण खण्ड नगर पालिक निगम उज्जैन के समक्ष पूर्व में जो दो बैंक ग्यांरटी जिसका विवरण निम्नानुसार है-1. बैंक ग्यारंटी क्रमांक 00311/BG/103910/2023 दिनांक 02.09.2023. राशि रू. 8788000/- बैंक ग्यारंटी क्रमांक 00310/BG/103910/2023 दिनांक 28.08.2023. राशि रू. 29292900/- उक्त दोनो बैंक ग्यारंटी पंजाब नेशनल बैंक शाखा बागुईहाटी शाखा, कोलकात्ता द्वारा जारी नहीं की गई। यह जानकारी प्राप्त होने के पश्चात् विभाग द्वारा विस्तृत परीक्षण किया गया और अन्य सूत्रो से भी जानकारी प्राप्त की गई जिससे यह प्रकट हुआ कि संबंधित ठेकेदार एवं बैंक के अधिकारियों द्वारा फर्जीवाडा करते हुए नकली बैंक ग्यारंटी विभाग को प्रस्तुत की गई उक्त जानकारी में प्रथम बार दिनांक 05.07.2025 को भौतिक रूप से विभागीय अधिकारी संबंधित शाखा में जाकर पत्र प्राप्ति उपरांत हुई। (बैंक का पत्र संलग्न) उपरोक्त तथ्य के आधार पर यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुआ है कि ठेकेदार 1. महेश भाई मगन भाई कुम्भानी, 2. श्रीमति चंद्रीका बेन महेश भाई कुम्मानी, 3. पल्लव महेश कुम्मानी एवं पंजाब नेशनल बैंक बागुईहाटी शाखा, कोलकाता Nam के मैनजर (जो सी.बी.आई. की अभिरक्षा में है) एवं अन्य अधिकारियों द्वारा गंभीर आपराधिक कृत्य किया गया है तथा अतः निवेदन है कि संबंधित के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए यही निवेदन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button