उज्जैन समाचार
महाकालेश्वर भगवान को सवालाख लड्डूओं का भोग लगाया गया


श्रावण माह के अंतिम दिवस पुजारी परिवार की ओर से भस्मारती में भोग लगाया गया
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भगवान श्री महाकालेश्वर को भस्मारती मे राखी बांधी गईं
उज्जैन 09 अगस्त 2025 । श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान जी को भस्मार्ती में पुजारी परिवार के श्री अमर पुजारी द्वारा सवा लाख लड्डूओ का भोग लगाया गया। प्रथम पूजन पंचामृत पूजन , श्रृंगार के बाद भगवान को भस्म अर्पित की गई। जिसके पश्यात भगवान श्री महाकालेश्वर जी को पुजारी परिवार द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रथम राखी बांधी गई। पुजारी धर्मेंद्र शर्मा द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को भोग लगाकर आरती सम्पन्न की गई।



