धर्म और समाज
सिद्धवट तीर्थ पर होगा ब्राह्मणों का श्रावणी उपाकर्म

उज्जैन। शिप्रा तट सिद्धवट तीर्थ पर हिमाद्री स्नान ,नूतन यज्ञोपवित्र धारण, श्रावणी उपाकर्म सभी विप्र ब्राह्मण एवं यज्ञोपवित्र धारण करने वाले सनातनी श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रक्षाबंधन पर्व 9 अगस्त 25 प्रातः 10 बजे सिद्धनाथ तीर्थ पर करेंगे। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सिद्धवट तीर्थ पुरोहित एवं पुजारी महासभा अवंतिका उज्जैन द्वारा आचार्य द्वारकेश व्यास के संयोजन में आयोजित होगा। इस संस्कार कार्यक्रम में उपस्थित होने का आव्हान अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी सचिव शैलेंद्र द्विवेदी ,पुजारी सुधीर चतुर्वेदी ,राजेश पुजारी, पंडा समिति अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी, तीर्थ पुरोहित सर्व श्री विमलेश शास्त्री नाहर वाला सुधीर पंडया ,हेमंत शास्त्री, रवि भट्ट, दिलीप त्रिवेदी, राम पंङया ,द्वारकाधीश शास्त्री गुलाट गुरु, जीवन शर्मा, देवेंद्र पंचोली, कमल भावसार, संदीप शर्मा, दिनेश पुजारी, अनय चतुर्वेदी, सोनू शर्मा,सन्नी कौशिक आदि ने सभी से उपस्थित होकर हिमाद्री स्नान सप्त ऋषि पूजन श्रावणी उपाकर्म मे शामिल होने का अव्वाहन किया है।



