गुजरात

नवरात्रि में गरबे, रंगारंग कार्यक्रम और माता की आराधना हुईं अहमदाबाद में

9

अहमदाबाद, 1 अक्टूबर l नवरात्रि के दौरान धर्म और कर्म क्षेत्र गुजरात के विभिन्न स्थानों पर गरबे, रंगारंग कार्यक्रम और माता की आराधना व पूजा अर्चना के विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए l अहमदाबाद और गांधीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में गरबा मंडल और स्थानीय सोसाइटियों द्वारा गरबा, धार्मिक, सांस्कृतिक व रंगारंग गतिविधियों के आयोजन नियमित रूप से पूर्ण किए गए l इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी गरबा व अन्य गतिविधियों का आयोजन संपन्न हुआ l अहमदाबाद के साइंस सिटी स्थित श्री कुंज स्काई, श्यामविला तथा सैटेलाइट स्थित ब्रज विहार 3 में नवरात्रि के दौरान नियमित आयोजनों में परिसर निवासियों की पूर्ण सहभागीता हुई और सभी ने सामूहिक आयोजनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लिया l विभिन्न परिसरों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रतिदिन पृथक पृथक विषय आधारित प्रस्तुतियों में परिसर निवासियों का प्रभावी योगदान रहा तथा परिसर में आने वाले अतिथियों का भी सत्कार किया गया l नवरात्रि के दौरान आयोजित सामूहिक प्रसादी वितरण, आरती एवं सामूहिक भोज कार्यक्रम में भी सभी में उत्साह से भाग लिया तथा श्रद्धा अनुसार सहयोग प्रदान किया l अष्टमी के दिन सभी परिसर में सामूहिक पूजा अर्चना तथा अन्य आयोजन सभी की सहभागिता के साथ उत्साह से किए गए l
श्री कुंज स्काई साइंस सिटी में प्रबंधन से जुड़े संदीप भाई परमार ने बताया कि परिसर में निवास करने वाले सभी लोगो की सहमति से नवरात्रि के कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित किया गया तथा सभी ने विभिन्न आयोजन में उत्साह से भाग लेकर कार्यक्रम के सफल आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की l उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान नियमित रूप से विभिन्न आयोजन बहुत अच्छे ढंग से सभी के सहयोग से पूर्ण किए गए l श्याम विला साइंस सिटी निवासी ललित मीठालाल त्रिवेदी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उनके परिसर में निवास कर रहे सभी लोगों ने विभिन्न आयोजनों में उत्साह से भाग लिया और विभिन्न कार्यक्रम सभी के सहयोग से बहुत प्रभावि ढंग से पूर्ण हुए l उन्होंने बताया कि नियमित आरती व अन्य कार्यक्रम गरबे आदि का आयोजन किया गया l सैटेलाइट स्थित ब्रज विहार 3 में भी नवरात्रि के दौरान विभिन्न आयोजन सभी की सहभागिता और उत्साह के साथ पूर्ण हुए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button