उज्जैन समाचार

दिवंगत अधिवक्ता देसाई को जन्मदिवस बार एसोसिएशन में किया गया स्मरण 

 

उज्जैन। फौजदारी के दिवंगत प्रसिद्ध अधिवक्ता  सतीन देसाई को बार एसोसिएशन में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपने समय के जाने-माने प्रसिद्ध फौजदारी अभिभाषक  सतीन देसाई का आज  जन्मदिवस बार एसोसिएशन में हमेशा से सभी अभिभाषक श्रद्धापूर्वक उत्साह से मनाते रहे हैं आज उनके दिवंगत ब्रह्मलीन होने के पश्चात बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सारवान की अध्यक्षता में आयोजित बार हाल में अभिभाषकों ने उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये । इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एन. व्यास, मुरारी लाल पाठक, बीएल शर्मा ,यशवंत नागर, अरविंद गौङ, किशोर भट्ट ,प्रकाश डाबी, नितिन जोशी, सुरेंद्र मेहता, प्रकाश चौबे ,बृजेश शर्मा ,शक्ति वर्मा ,मनीष वैद्य, कौशल परमार, मनोज यादव, राजेश एलानी, राजकुमार झंवर अजीत वर्मा, विष्णु दीक्षित राजेश व्यास, अशोक त्रिवेदी, संजय सोलंकी ,हरीश राठौर, आदि अभिभाषकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button