उज्जैन समाचार

नए साफ्टवेयर में गड़बड़ाई के चलते 8 दिनों से आधा दिन चल रही स्पीड पोस्ट सेवा

-500 स्पीड पोस्ट के स्थान पर अब 250 ही स्पीड पोस्ट बुक हो पा रही
उज्जैन। शहर में स्पीड पोस्ट सेवा में गड़बड़ी के चलते पिछले 8 दिनों से स्पीड पोस्ट की सेवा केवल आधे दिन ही मिल पा रही है। सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे के बाद आप कहीं भी स्पीड पोस्ट नहीं कर सकते हैं। क्योंकि डाकघरों में स्पीड पोस्ट सेवा को नहीं स्वीकार किया जा रहा है। इसके पीछे कारण बताए जा रहे हैं कि डाक विभाग में नया साफ्टवेयर आया है। यह साफ्टवेयर उज्जैन के अनेक डाकघरों में ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके कैलुकेशन में भी गड़बड़ी आ रही है। इसी वजह से डाक विभाग के कर्मचारियों ने दोपहर तीन बजे के बाद स्पीड पोस्ट सेवा को बंद कर दिया है। जबकि देवास गेट और आरएमएस में शाम सात बजे तक स्पीड पोस्ट करने की सुविधा है। परन्तु दोनों ही स्थानों पर साफ्टवेयर की गड़बड़ी का हवाला देकर सेवाओं को बंद कर दिया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि 8 जुलाई को नया साफ्टवेयर लगाया था, तब से परेशानी हो रही है। इस संबंध में पोस्ट मास्टर कांतिलाल राव का कहना है कि नया साफ्टवेयर लगा है। इस वजह से अभी समस्या आ रही है। परन्तु इसे इंप्रूव किया जा रहा है। आठ-दस दिन में समस्या दूर हो जाएगी। आम दिनों में करीब पांच सौ से ज्यादा स्पीडपोस्ट होती थी, जो अब 250 ही पा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से सुधार के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button