धर्म और समाज

84 महादेव यात्रा के पहले दिन सैकड़ों महिलाओं ने 48 महादेव के दर्शन पूर्ण किए 

आज प्रातः 10 बजे कावड़ यात्रा रामघाट प्रारंभ होकर महाकाल पहुंचेगी 
उज्जैन ।श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी मित्र मंडल द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी निशुल्क 84 महादेव दर्शन यात्रा एवं कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है आज यात्रा के पहले दिन प्रथम महादेव अगस्त ईश्वर का पूजन पार्षद श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी राजेश त्रिवेदी के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जनों ने किया एवं यात्रा प्रारंभ हुई ।आज प्रातः 10:00 बजे रामघाट शेखावाटी यात्रा प्रारंभ होगी जो बाबा महाकाल को जल अर्पण के साथ पूर्ण होगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी मित्र मंडल के पंडित श्रवण शर्मा एवं अनिल देवघर ने बताया कि पहले दिन से करो कि संख्या में महिला श्रद्धालु जन श्री अगस्त ईश्वर महादेव पर एकत्र हुए एवं पूजन अर्चन कर यात्रा की शुरुवात की महिलाओं में श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी के साथ मां हरसिद्धि को भी चुनरी अर्पित की ।
आज यात्रा में श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी मंडल के अजय प्रताप मेहता पंकज सोलंकी सरदार सिंह उमेश भट्ट उमेश यादव सुबोध शर्मा जितेंद्र शुक्ला करण सिंह पटेल मोहन नागर इमरान साह सतीश शुक्ला योगेश साथ चंदू यादव लक्ष्मी नारायण उपाध्याय कृष्णा यादव आयुष त्रिवेदी दीपक जाट, हिमांशु शुक्ला कृष्णा कोशिक विनय शर्मा संजय आंजना मोहनपुरा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button