धर्म और समाज

वार्ड 18 से निकली कावड़ यात्रा, 500 से अधिक रहवासी नंगे पैर

 कावड़ कांधे पर लिये बाबा महाकाल का जलाभिषेक करने पहुंचे
उज्जैन। श्रावण मास में वार्ड 18 में आयुर्वेदिक अस्पताल के आसपास के रहवासियों ने 30 जुलाई को कावड़ यात्रा निकाली।
क्षेत्रीय पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने इस दौरान कहा कि सावन मास में संपूर्ण शहर भगवान शिव की साधना में रत है। ऐसे में क्षेत्र के लोग जो सभी श्रमिक वर्ग के हैं, बुधवार को छुट्टी मनाकर बाबा महाकाल को जल चढ़ाने हेतु नंगे पैर कांधे पर कावड़ लेकर परिवार सहित निकले। यात्रा में करीब 500 से अधिक महिलाएं, पुरूष शामिल हुए। यात्रा में कैलाशी, सुगन बाई सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button