राजस्थान

विद्यार्थियों को देशभक्ति, चरित्र, संस्कार और कर्तव्य निष्ठा की प्रेरणा दें – भगवान सहाय

शिक्षक संगठन राष्ट्रीय का अधिवेशन प्रारंभ
बांसवाड़ा, 27 सितंबर l शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला अधिवेशन शुक्रवार को कुशलगढ़ के आईटीआई भवन में पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर की अध्यक्षता, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा के मुख्य अतिथि मैं प्रारंभ हुआ, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के सह संगठन मंत्री भगवान सहाय थे l कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अशोक सुथार, शिक्षक संघ के संभागीय संगठन मंत्री दिलीप पाठक, संगठन जिलाध्यक्ष दिनेश मईडा, सीबीईओ कुशलगढ़ अब्दुलशाहिद शेख, मीना टेलर, राज्य शिक्षा सेवा अधिकारी भीमजी सुरावत एवं दिगपाल सिंह राठौड़ रहे l

जिले के विभिन्न ब्लॉक से आए दो हजार से अधिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भगवान सहाय ने कहा कि शिक्षक वर्ग पर राष्ट्र निर्माण और देश की भावी पीढ़ी को तैयार करने का महत्वपूर्ण दायित्व है l उन्हें विद्यार्थियों को देशभक्ति, संस्कार, चरित्र और कर्तव्य निष्ठा की प्रेरणा देनी चाहिए ताकि वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण सकारात्मक भूमिका का निर्वहन कर सके l मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत है l संगठन की ओर से शिक्षकों के लिए स्थाई स्थानांतरण नीति निर्माण करवाने, संविदा कर्मियों का स्थाईकरण करने, डीपीसी प्रक्रिया पूर्ण करवाने, वेतन विसगतियों का निराकरण करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने तथा संगठन के मांग पत्र को लेकर राज्य सरकार से बातचीत के माध्यम से समाधान का प्रयास किया जा रहा है l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अशोक सुथार ने कहा कि राष्ट्र के प्रति दायित्व प्रथम एवं अन्य समस्त कार्य द्वितीय प्राथमिकता में आते हैं यह संदेश देश की भावीं के पीढ़ी को देना आवश्यक है ताकि वह स्वयं को उसके अनुरूप तैयार कर सके l संभागीय संगठन मंत्री दिलीप पाठक ने संगठन की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संगठन स्तर पर जारी शिक्षक कल्याण कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला l जिला अध्यक्ष दिनेश मईडा ने संभागियों का स्वागत करते हुए संगठन की ओर से जिले में शिक्षकों के हितार्थ संचालित कार्यक्रम व जारी गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया l कार्यक्रम संयोजक पृथ्वीसिंह पडवाल ने अतिथियों का शब्द सुमन से स्वागत किया l जिला मंत्री जयदीप पाटीदार ने संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षिक मंथन पर प्रकाश डाला l कार्यक्रम का संचालन जयदीप पाटीदार एवं आशीष उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया l अंत में आभार जिला सभाध्यक्ष दिगपाल सिंह राठौड़ ने व्यक्त किया l
इससे पूर्व कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का स्वागत संगठन प्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण कर, उपरना ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया l कार्यक्रम में समर्पित सेवाओं के लिए सेवाभावी शिक्षकों, संगठन पदाधिकारी एवं भामाशाहों का अभिनंदन किया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button