देश-विदेश

बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा एवं विभिन्नआयोजन


चंडीगढ़, 23 जनवरी l बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सारंगपुर चंडीगढ़ के श्री नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में स्थापित गायत्री मानस चेतना केन्द्र में विधिवत सरस्वती पूजन किया गया। चंडीगढ़ गायत्री परिवार समन्वय समिति के प्रमुख पंडित प्रकाश चंद शर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं से सरस्वती पूजन करवाया। वाद्य यंत्र एवं मोर पंख का वैदिक पूजन करवाने के उपरांत गायत्री मानस चेतना केन्द्र और श्री नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर के मुख्य प्रबंधक यशपाल तिवारी ने सपत्नीक गायत्री दीप महायज्ञ किया। इस पवित्र पावन अवसर पर मां सरस्वती देवी के आवाह्न पूजन के अंतर्गत विजय कुमार की पुत्री कुमारी आकृति का विद्या आरंभ संस्कार भी कराया। कई श्रद्धालुओं सहित शिव भगवान जायसवाल, उषा दुबे, रूबी, देविका, प्रभु नाथ शाही, रजनीश राणा, करम चंद, राजिंदर सैनी आदि उपस्थित रहे। प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि वे शांतिकुंज हरिद्वार में चल रहे भव्य शताब्दी समारोह में सम्मिलित होकर आए हैं। आज समागम का अंतिम दिवस है।
चंडीगढ़ गायत्री परिवार के ट्रस्टी यशपाल तिवारी ने बताया कि चंडीगढ़ से जो परिजन शांतिकुंज हरिद्वार बैरागी द्वीप जन्म शताब्दी समारोह में गए हुए हैं उन्हें रविवार २५ जनवरी को अखंड साप्ताहिक गायत्री महायज्ञ में सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button