राजनीति
हरियाणा में राजनीति: जो पार्षद टिकट के लिए भी संघर्ष करता था अब राज्यसभा पहुंचेगा

पानीपत। हरियाणा की राजनीति में कभी ऐसा समय भी था जब संजय भाटिया पार्षद का टिकट के लिए भी संघर्ष कर रहे थे हालांकि पिता नीति सेन भाटिया की मजबूत पकड़ के चलते उन्हें सन 2000 टिकट मिल गया और बाद में भी महापौर भी बन गए लेकिन ओम प्रकाश चौटाला सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं होती थी। चौटाला सरकार से जुड़े छोटे-छोटे नेताओं की बात भी प्रशासन सुनता था पर महापौर रहे संजय भाटिया को छोटे-छोटे काम के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। चौटाला से डरकर भाजपा के लोग भी उनके पास उनके पास खड़े होने से कतराते थे । पर संजय भाटिया लगे रहे। बाद में करनाल लोकसभा से सांसद बने और आज राज्यसभा में भाजपा ने कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी जैसे कद्दावर नेताओं को दर किनार कर उन्हें टिकट दिया है। राजनीति में संघर्ष ही पद और प्रतिष्ठा दिलाता।



