उज्जैन समाचारराजनीति

इंदौर उज्जैन सिक्स लेन पर टोल से मुक्ति मिले शहर की जनता को, पार्षद शर्मा ने सीएम मोहन यादव को पत्र सौंपा 

उज्जैन। जनता को इंदौर उज्जैन सिक्स लेन पर टोल से मुक्ति मिले  इसको लेकर पार्षद प्रकाश शर्मा ने  सीएम मोहन यादव को पत्र सौंपा । पार्षद शर्मा ने बताया कि उन्होंने पत्र में लिखा है कि  उज्जैन-इंदौर नगरवासियों सहित समूचे देशवासियों की ओर से उज्जैन-इंदौर फोरलेन को सिक्सलेन में परिणित किये जाने की आपकी ऐतिहासिक सौगात हेतु आपका आभार व्यक्त करते है। आगे आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं कि उज्जैन-इंदौर फोरलेन को सिक्सलेन के रूप में परिणित करने का कार्य तेजी से प्रचलित है यह प्रशंसनीय है परंतु इस दौरान मार्ग में अत्यधिक डायवर्शन है, कई स्थानों पर रोड खराब अवस्था में होकर सिंगल रोड तक हो गया है। सिक्सलेन का कार्य पूर्ण नहीं हुआं है यातायात कई बार जाम हो जाता है और आवागमन के दौरान उज्जैन-इंदौर सहित अन्य देश भर के इस मार्ग से आने जाने वाले यात्री काफी परेशान होते है। दूसरी ओर श्रावण माह में देश ही नहीं वरन् विश्व भर से धार्मिक पर्यटन हमारे उज्जैन नगर बाबा श्री महाकालेश्वर के दर्शनार्थी पधारते है परंतु इस मार्ग के निर्माणाधीन होने से श्रद्धालु पर्यटकों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही है दो से तीन गुना समय लग रहा है। मार्ग के खराब व अपूर्ण अवस्था में होने से धार्मिक पर्यटन भी सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है। जनप्रतिनिधि होने के नाते सतत रूप से विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से जनता की ओर से यह मांग सामने आ रही है कि इस मार्ग को सिक्सलेन बनने तक टोल मुक्त किया जाना चाहिए। अतः यह मार्ग सिक्सलेन बनाकर आपके  हाथों से इनका लोकार्पण होने तक व्यापक जनहित में इस मार्ग को टोलमुक्त किये जाने हेतु प्रभावी आदेश प्रसारित करन का कष्ट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button