राजनीति

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10अगस्त से प्रत्येक मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी 

उज्जैन। हर घर तिरंगा, “विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस” तथा स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार तय की गई । 10 से 14 अगस्त तक शहर के प्रत्येक मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों एवं स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थलों (जैसे – शहीद पार्क, भगतसिंह उद्यान, कार्तिक चौक) पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, शहीद सैनिकों व पुलिसकर्मियों के परिवारों का सम्मान कर देश सेवा को नमन किया जाएगा। 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस दिन विभाजन की पीड़ा झेल चुके परिवारों का सार्वजनिक रूप से सम्मान भी किया जाएगा।
 15 अगस्त को प्रातः 7:45 बजे छत्री चौक पर भारतीय जनता पार्टी का परंपरागत ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष  संजय अग्रवाल ने कहा कि यह सभी कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, समाजसेवा और ऐतिहासिक स्मृतियों के सम्मान को समर्पित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यक्रमों में अनुशासन, उत्साह और समर्पण भाव से भाग लें।
बैठक में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता सनवर पटेल, जगदीश अग्रवाल, वीरेंद्र कावड़िया, इकबालसिंह गांधी, अशोक प्रजापति, सत्यनारायण खोईवाल जगदीश पंचाल, आनन्दसिंह खींची,  दिनेश जाटवा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button