राजनीति
युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, उज्जैन से भरत शंकर जोशी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

उज्जैन। भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है, जिसमें उज्जैन के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भरत शंकर जोशी को राष्ट्रीय सचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। जोशी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस विचारधारा के प्रसार और युवा हितों की रक्षा के लिए उज्जैन जिले में कई सशक्त, जन-आंदोलनों का नेतृत्व किया है। चाहे वह बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा अधिकार से जुड़े मुद्दे हों या युवा हितों की लड़ाई, भरत शंकर जोशी हमेशा अग्रणी भूमिका में रहे हैं। उनके कार्य और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह न सिर्फ उज्जैन, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है।उनकी नियुक्ति से जिलेभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।



