उज्जैन समाचारक्राइमदेश-विदेशमध्य प्रदेश

हत्या के आरोपी को चंद घंटों के भीतर किया गिरफ्तार

-आरोपी की मां के साथ मृतक के अवैध संबंध के चलते की गई हत्या
उज्जैन। नागदा में हत्या के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक 30 अक्टूबर को जबरन कालोनी नागदा में दिनेश पिता सीताराम की हत्या की सूचना मिली। जिस पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नितेश भार्गव, नगर पुलिस अधीक्षक नागदा बृजेश श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागदा अमृतलाल गवरी व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी निलेश पिता रामेश्वर निवासी जबरन कालोनी को चंद घण्टो के भीतर गिरफ्तार कर लिया। प्रथम दृष्टिया विवेचना में हत्या का कारण आरोपी निलेश की मां व मृतक दिनेश के बीच अवैध संबंध का होना पाया गया है।
उक्त कार्य में थाना प्रभारी नागदा निरी अमृतलाल गवरी, उनि जितेन्द्र पाटीदार, उनि योगिता उपाध्याय, उनि सुरेश केथवास, सउनि प्रभुलाल मुणिया, सउनि सय्यद सलामत अली, सउनि भेरुसिंह मण्डलोई प्र.आर यशपाल, प्र.आर सुनिल बैस, प्र.आर सोमसिंह, आर सुरेश दांगी, आर संदीप पाटील, आर हितेश हाड़ा व आर फिरोज खान की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button