धर्म और समाज

कलेक्टर  सिंह और पुलिस अधीक्षक  शर्मा ने कावड़ यात्रियों को भोजन प्रसादी वितरित कर उनके साथ भोजन ग्रहण किया

कलेक्टर श्री सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने कावड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया

उज्जैन,20 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार जिले में कावड़ यात्रियों को विभिन्न सुविधा उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए दी जा रही है। इसी क्रम में रविवार दोपहर कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी के नजदीक कावड़ यात्रियों के लिए जिला प्रशासन और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने जानकारी दी कि कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक डायवर्शन किया गया है। साथ ही कावड़ यात्रियों के आराम के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इंदौर रोड पर विश्राम गृह संचालित किया जा रहा है। विश्राम गृह पर भोजन,पेयजल,शौचालय ,स्वास्थ्य सुविधा और शयन आदि के प्रबंध किए गए है। पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने जानकारी दी कि कावड़ यात्रियों के मार्ग में उनकी सुविधा और सहायता के लिए पुलिस द्वारा सतत् पेट्रोलिंग की जा रही है।  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने कांवड़ियों से उनकी यात्रा की जानकारी ली और उनकी कुशलक्षेम जानी। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने कावड़ यात्रियों को भोजन प्रसादी वितरित की और उनके साथ भोजन प्रसाद गृहण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button