राजस्थान

शिक्षा को समर्पित प्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो – दिनेश मईडा

बांसवाड़ा, 28 जनवरी l राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा बांसवाड़ा के प्रतिनिधियों ने बुधवार को संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश मईडा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षामंत्री मदन दिलावर को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर बांसवाड़ा को देकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिछावाड़ा पीईईओ बिलड़ी के प्रधानाध्यापक प्रदीप उपाध्याय पर हमले के आरोपी पर कठोर कार्रवाई तथा विधालय के शिक्षकों की जान-माल की सुरक्षा की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष दिनेश मईडा के साथ जिलामंत्री जयदीप पाटीदार, संभाग मीडिया प्रभारी आशीष उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी जनक भट्ट सहित संगठन के उपशाखा प्रतिनिधि मौजूद रहे l
इससे पूर्व संगठन प्रतिनिधियों के साथ संवाद में जिला अध्यक्ष दिनेश मईडा ने कहा कि शिक्षा विभाग में समर्पित सेवाएं देने वाले विभाग की प्रतिनिधियों पर हमले करना किसी भी दृष्टि से उपयुक्त नहीं है l उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि नियमित रूप से शैक्षिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देने ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क करते हैं और अभिभावक व गणमान्य लोगों से संवाद करते, ऐसी स्थिति में यदि उनके साथ इस तरह की घटनाएं होंगी तो सरकार की मंशा के अनुरूप विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के काम में बाधा संभव है अतः सरकार को ऐसे मामलों में ठोस कार्रवाई कर शिक्षक वर्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है l उन्होंने कहा कि संगठन सभी के सहयोग से शैक्षिक क्रियाकलापो के प्रभावी क्रियान्वयन का पक्षधर रहा है और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आमजन द्वारा विभागीय प्रतिनिधियों को अच्छा सहयोग किया जा रहा है लेकिन कुछ घटनाओं के कारण समस्याएं आती है जिनका समाधान आवश्यक है l उन्होंने पत्र की प्रति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री को भी अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button