उज्जैन समाचार

क्योंकि सास भी कभी बहू थी की हिट जोड़ी के कलाकार महाकाल दर्शन करने आए

प्रसिद्ध कलाकारों ने प्रातःकालीन भस्म आरती में किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन
उज्जैन 14 जनवरी 2026। क्योंकि सास भी कभी बहू थी की हिट जोड़ी के कलाकार करण -नंदिनी यानी हितेन , गौरी महाकाल दर्शन करने आए।   टीवी एवं फिल्म अभिनेता  हितेन तेजवानी, टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री श्रीमती गौरी प्रधान तेजवानी तथा अभिनेत्री सुश्री ऐश्वर्या राज भाकुनी ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रातःकालीन भस्म आरती में सहभागिता कर दर्शन लाभ प्राप्त किया।आरती दर्शन उपरांत मंदिर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी कलाकारों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि 17 साल बाद क्योंकि सास भी कभी बहू सीरियल फिर से टीवी पर शुरू हुआ है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button