राजस्थान

Content जिला कलेक्टर डॉ यादव के कार्यकाल में वीआईपी दोरो का सफल आयोजन

-अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) ने जिला प्रशासन का आभार जताया
बांसवाड़ा, 24 दिसंबर l अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष दिनेश मईडा एवं संभाग संगठन मंत्री दिलीप पाठक के नेतृत्व में जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव से भेंट कर हाल ही संपन्न संगठन के दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में उत्कृष्ट सहयोग एवं प्रशासनिक प्रबंधन हेतु जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं जिला कलेक्टर का आभार व्यक्त किया तथा शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी की तस्वीर भेंट की l यह जानकारी संगठन के जिला प्रवक्ता जनक भट्ट ने दी l
इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ यादव ने संगठन प्रतिनिधियों से राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में संगठन प्रतिनिधियों की बेहतर भूमिका सुनिश्चित करने का आवाह्न किया l जिला कलेक्टर ने विद्यालय शिक्षा से संबंधित विद्यार्थियों की विभिन्न योजनाओं को लेकर भी पात्र विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाने संगठन की ओर से सहयोग बाबत भी चर्चा की l
ध्यान रहे शिक्षक संघ राष्ट्रीय का हाल जिले में दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन आयोजित हुआ जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा, वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए l अधिवेशन में प्रदेश से लगभग 15000 शिक्षकों ने भाग लेकर संगठन के क्रियाकलाप एवं गतिविधियों में अपनी सहभागिता एवं सहयोग का भी संकल्प दोहराया l
बांसवाड़ा जिले में जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव के आगमन के बाद केंद्र एवं राज्य सरकार के अति विशिष्ट पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों का दौरा संपन्न हुआ है तथा डॉ यादव के दिशा निर्देशन में शानदार प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं में इन आयोजनों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है l
शिक्षक संगठन के इस शानदार आयोजन के बात अब शिक्षक संघ राष्ट्रीय जो कि अब अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) हो गया है ने भी प्रदेश के शिक्षकों में अपनी महत्वपूर्ण और प्रभावी भूमिका साबित कर दी है l संगठन के पदाधिकारीयो ने इस विशाल आयोजन के बेहतर प्रबंधन के साथ आयोजन के माध्यम से संगठन की अनुशासन व्यवस्थाओं को भी अच्छे तरीके से प्रदर्शित किया है l
इस प्रदेश आयोजन की जिम्मेदारी शिक्षक के बांसवाड़ा संभाग प्रतिनिधियों को दी गई थी जिसमें बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ जिले शामिल है l संगठन के वरिष्ठ नेता डॉ ऋषिन चौबीसा को संयोजक व आयोजक जिले के जिला अध्यक्ष दिनेश मईडा को सहसंयोजक बनाया गया था l इनके साथ ही संगठन के पदाधिकारीयो, जिला टीम ने दिन रात एक करके इस आयोजन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी l प्रदेश अधिवेशन आयोजन में संयोजक डॉ ऋषिन चौबीसा, सहसंयोजक दिनेश मईडा, बांसवाड़ा संभाग के उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री दिलीप पाठक सहित जिले की टीम ने आपसी समन्वय और प्रदेश निर्देशों की पालना सुनिश्चित कर कार्य को बखूबी अंजाम दिया l प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा नियमित रूप से आयोजन को लेकर दिशा निर्देश देते रहे तथा उन्होंने जिले के नियमित दौरे कर व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा की तथा काम को सफल बनाने की सभी तैयारियां पूरी की l इस आयोजन के बाद बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष दिनेश मईडा, संभाग संगठन मंत्री दिलीप पाठक और पूरी जिले की टीम का भी संगठन में शानदार प्रदर्शन साबित हुआ है इसमें कोई संदेह नहीं है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button