राजस्थान

ब्राह्मण फेडरेशन में संविधान समीक्षा हेतु उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन

जयपुर, 10 जनवरी l ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की हाल ही में जयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित एसडी शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार फेडरेशन के वर्तमान संविधान एवं प्रावधानों का अध्ययन कर आवश्यक संशोधन हेतु सुझाव देने, समीक्षा करने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया गया है। यह समिति फेडरेशन के वर्तमान संविधान का अध्ययन कर समीक्षा करेगी और इसके प्रावधानों में सुधार की संभावनाओं को देखते हुए संशोधन के सुझाव देगी l फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित यशपाल तिवारी ने बताया कि फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित एसडी शर्मा के नेतृत्व में गठित इस समिति में राष्ट्रीय महामंत्री यशपाल तिवारी समेत विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि जैसेकी कोषाध्यक्ष एडवोकेट केशव राव कोंडपल्ली, सचिव प्रबंधन द्रोणमराजू, सचिव प्रशासन वी के क्षेत्रीय, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन कुमार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मालिनी, पूर्व कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा, संगठन के वरिष्ठ प्रतिनिधि एडवोकेट के सी दवे, एडवोकेट पंकज मिश्रा, पंडित मोहन प्रकाश शर्मा, अश्विनी कुमार तिवारी, निरंजन द्विवेदी एवं पंडित सुरेश शर्मा को शामिल किया गया है l
राष्ट्रीय महामंत्री पंडित यशपाल तिवारी ने बताया कि समिति शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट देगी, तदनुसार संगठन से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों को गति देने का कार्य किया जाएगा l उन्होंने बताया कि फेडरेशन के प्रतिनिधियों की सूचना संकलन और अन्य कार्यों को लेकर भी गतिविधियां प्रारंभ कर दी गई हैं और संगठनात्मक कार्यों को लेकर जिम्मेदारियां के बंटवारे हेतु चयनित वरिष्ठ प्रतिनिधियों द्वारा विचार विमर्श किया जा रहा है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button