उज्जैन समाचार
फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने किए भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन


उज्जैन | दिनांक 11 जनवरी 2026
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री आशीष विद्यार्थी ने आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से जनसंपर्क शाखा प्रभारी श्री नवीन शर्मा द्वारा श्री आशीष विद्यार्थी का स्वागत एवं सत्कार किया गया। श्री आशीष विद्यार्थी ने श्री कोटि तीर्थ कुंड पर स्थित प्राचीन श्री कोटेश्वर महादेव जी का विधिवत अभिषेक एवं पूजन किया



