शिक्षक हितों के लिए सतत् प्रयासरत रहेगा संगठन- रमेश पुष्करणा


–अधिवेशन कई दृष्टिकोण से रहा ऐतिहासिक
बांसवाड़ा, 21 दिसंबर l राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा ने कहा है कि संगठन शिक्षक हितों एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहेगा और संगठन के पदाधिकारी समर्पित भाव से शिक्षक हितों के लिए जुटे हुए हैं l संगठन के दो दिवसीय सफल प्रदेश अधिवेशन के बाद स्थानीय संगठन प्रतिनिधियों के साथ संवाद में उन्होंने बांसवाड़ा संभाग के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ जिले के सभी प्रतिनिधियों, संगठन के सभी प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारीयो तथा प्रदेश सम्मेलन के संयोजक डॉ ऋषिन चौबीसा व सह संयोजक दिनेश मईडा व उनकी टीम द्वारा प्रदेश अधिवेशन के प्रभावी और सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और सशक्तता से ही समस्त कार्य प्रभावी ढंग से पूर्ण हुए हैं l संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रादेशिक अधिवेशन के सह संयोजक दिनेश मईडा एवं संभाग संगठन मंत्री दिलीप पाठक ने बताया कि संभाग एवं जिले के संगठन पदाधिकारी एवं शिक्षकों ने समर्पित सेवाएं देकर सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया तथा आयोजन को सफल बनाया है l उन्होंने संगठन के इस विशाल आयोजन में उत्कृष्ट सहयोग व समन्वय प्रदान करने के लिए जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजीव द्विवेदी, जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ओर अधिकारियों सहित जिले के सभी शिक्षकों का आभार जताया है l
संगठन के नाम परिवर्तन के प्रस्ताव अनुमोदित- जिला मंत्री जयदीप पाटीदार ने बताया कि इस अधिवेशन के बाद से संगठन का नाम राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ(विद्यालय शिक्षा) करने का प्रस्ताव पारित हो गया है। इस नाम के साथ बांसवाड़ा का अधिवेशन अंतिम था।
प्लास्टिक मुक्त आयोजन- संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश चंद्र पाटीदार ने बताया 2 दिन तक अधिवेशन में किसी भी प्रकार का सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया। इस दृष्टिकोण से राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का आयोजन पूर्ण रूप से पर्यावरणीय अनुकूल रहा।
पहली बार ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था- संगठन ने इस बार ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की थी जिसमें प्रदेश भर से 8947 शिक्षकों ने अधिवेशन से पूर्व ही रजिस्ट्रेशन करवा लिया था। कार्यक्रम स्थल पर 2670 शिक्षकों ने ऑफलाइन पंजीयन करवाया। पंजीयन कमिटी के अनुसार प्रथम दिन ग्यारह हजार और दूसरे दिन पांच हजार शिक्षकों ने अधिवेशन में भाग लिया।
प्रभावशाली बौद्धिक ने शिक्षकों में ऊर्जा भारी- जिला प्रवक्ता जनक भट्ट ने बताया कि प्रथम दिन महेंद्र कपूर,संगठन मंत्री एबीआरएसएम,नारायण लाल गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और हनुमान सिंह राठौर क्षेत्रीय कार्यकरणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जैसे लेखकों और शिक्षा मर्मज्ञों का पाथेय प्राप्त हुआ जिसनें ऊर्जा शिक्षकों में ऊर्जा भरने का कार्य किया।
स्काउट और गाइड ने संभाली सेवा की कमान- स्काउट और गाइड के प्रभारी अध्यापको दिग्पाल सिंह राठौर,अनिलभट्ट और शबनम शेख के मार्ग दर्शन में 100 से अधिक स्काउट और गाइड ने प्रत्येक शिक्षक को अपनी स्थान पर जल और संगठन के पत्रक पहुचाये साथ ही पार्किंग की व्यवस्थाओं में भी सहयोग प्रदान किया।जिला संगठन मंत्री कमल सिंह सोलंकी, सभाध्यक्ष सरदार सिंह कटारा, मीडिया प्रभारी आशीष उपाध्याय,दिलीप पंवार,मीना टेलर, सुनीता शुक्ला, शंकरलाल भगोरा, अशोक मईड़ा, शशिकांत सेवक,रितेश ठाकुर, आदि संगठन प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न व्यवस्था व कार्यों को मुस्तेदी से किया जिससे प्रदेशभर बांसवाड़ा के शिक्षकों की एक सकारात्मक छवि का निर्माण हुआ l



