राजस्थान

उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा आज से, दिल्ली में जुटे उपभोक्ता आंदोलनकारी


-उपभोक्ताओं को अपने अधिकार कर्तव्यों के प्रति सचेत करें – डॉ शर्मा

-देशभर में उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा को लेकर उत्साह का वातावरण
नई दिल्ली, 24 दिसंबर l देश के आम उपभोक्ताओं को अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर 2025 से विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च 2026 तक के लिए दुनिया के अग्रणी उपभोक्ता आंदोलनकारी, सीसीआई के राष्ट्रीय चेयरमेन तथा कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में आयोजित उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा बुधवार को देश की राजधानी नई दिल्ली से प्रारंभ हो रही है l डॉ शर्मा की यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर देशभर के उपभोक्ता आंदोलनकारी नई दिल्ली पहुंच रहे हैं जहां भव्य समारोह के साथ यात्रा प्रारंभ होगी l देशभर से आए उपभोक्ता संगठन प्रतिनिधियों के साथ संवाद में डॉ अनंत शर्मा ने कहा कि संगठन प्रतिनिधि उपभोक्ताओं को अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति सचेत करें ताकि वह बाजार व्यवस्था में अपने हितों का संरक्षण करने में सक्षम हो सके l उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा का भी इसी लक्ष्य के अनुरूप आयोजित की जा रही हैं l देशभर में उपभोक्ता संगठन प्रतिनिधियों में इस यात्रा को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है और अपने-अपने क्षेत्र में यात्रा के भव्य स्वागत को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है l
सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या ने बताया कि सीसीआई के राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रदेशिक संगठन पदाधिकारी सहित उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि नई दिल्ली पहुंचे हैं जहां भव्य आयोजन के साथ डॉ अनंत शर्मा के नेतृत्व में उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा बुधवार को प्रारंभ हो जाएगी, जो देश के विभिन्न हिस्सों से होते हुए 15 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेगी एवं इसका नई दिल्ली में समापन होगा l
उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निरंजन द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यात्रा 24 दिसंबर से प्रारंभ होगी तथा विभिन्न राज्यों में होते हुए इसका 15 मार्च को समापन होगा l इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजन के साथ ही डॉ अनंत शर्मा के स्वागत समारोह, संगठन प्रतिनिधियों की बैठक में डॉ शर्मा का संबोधन होगा l उपभोक्ता संगठन प्रतिनिधियों के साथ संवाद व अन्य गतिविधियों का भी आयोजन होगा जिसके लिए क्षेत्रीय संगठनों द्वारा व्यापक तैयारियां पूर्ण कर दी गई है l उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रबंधन हेतु समिति का गठन किया गया तथा प्रादेशिक, क्षेत्रवार भी विभिन्न आयोजनों को लेकर संगठन के पदाधिकारीयो को जिम्मेदारी सौंपी गई है l
भारत उपभोक्ता जागरूकता यात्रा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी द्विवेदी ने बताया कि उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक देश के सभी इलाकों में उपभोक्ताओं तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए प्रस्तावित डॉ शर्मा की यात्रा छह चरण में पूर्ण होगी l उन्होंने बताया कि यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर 24 दिसंबर को उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा नई दिल्ली से प्रारंभ होगी, जहां से यात्रा 25 दिसंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में पहुंचेगी, जयपुर से यात्रा 26 दिसंबर को कोटा पहुंचेगी l यहां से यात्रा 28 दिसंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेगी, भोपाल से यात्रा 29 दिसंबर को इंदौर होते हुए 30 दिसंबर को गुजरात की राजधानी राजधानी गांधीनगर पहुंचेगी l
द्विवेदी ने बताया कि द्वितीय चरण में उपभोक्ता जागरूकता यात्रा गांधीनगर से 4 जनवरी को सूरत पहुंचेगी, 5 जनवरी को दमन व दादर पहुंचेगी, 6 जनवरी को यात्रा मुंबई पहुंचेगी, 8 जनवरी को यात्रा पणजी पहुंचेगी, 10 जनवरी को यात्रा बेंगलुरु पहुंचेगी, 12 जनवरी को यात्रा कोयंबटूर व कोच्चि पहुंचेगी तथा 13 जनवरी को यात्रा लक्ष्यदीप पर पहुंच जाएगी l
उन्होंने बताया कि तृतीय चरण में यात्रा 18 जनवरी को कोच्चि से तिरुवंतपुरम पहुंचेगी, 19 जनवरी को कन्याकुमारी, 20 जनवरी को रामेश्वरम, 21 जनवरी को कराईकाल, 22 जनवरी को पांडिचेरी, 23 जनवरी को चेन्नई पहुंचेगी l इसी तरह 26 जनवरी को यात्रा चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर पहुंचेगी, 27 जनवरी को तिरुपति, 28 जनवरी को अमरावती, 29 जनवरी को गुंटूर अमरावती वारंगल, 30 जनवरी को वारंगल हैदराबाद, 1 फरवरी को नागपुर, 2 फरवरी को रायपुर पहुंचेगी l
यात्रा का चौथा चरण 3 फरवरी को रायपुर से प्रारंभ होगा और यात्रा सबलपुर पहुंचेगी 4 फरवरी को भुवनेश्वर वह कटक 5 फरवरी को भुवनेश्वर पुरी 6 फरवरी को पूरी से कोलकाता 7 फरवरी को कोलकाता से रांची 9 फरवरी को पटना 10 फरवरी को सिलीगुड़ी 11 फरवरी को गुवाहाटी पहुंचेगी l यात्रा के पांचवें चरण में 15 फरवरी को यात्रा गुवाहाटी से शिलांग, 16 फरवरी को बदरपुर, 17 फरवरी को अगरतला, 18 फरवरी को आइजोल, 19 फरवरी को इंफाल, 21 फरवरी को कोहिमा, 23 फरवरी को ईटानगर, 24 फरवरी को जयगांव, 26 फरवरी को गंगटोक, 27 फरवरी को सीतामढ़ी, 28 फरवरी को गोरखपुर, 1 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी l
छठे चरण की यात्रा 4 मार्च को लखनऊ से प्रारंभ होकर मुरादाबाद पहुंचेगी, 5 मार्च को देहरादून, 6 मार्च को शिमला, 7 मार्च को मनाली, 8 मार्च को लद्दाख, 10 मार्च को श्रीनगर, 11 मार्च को जम्मू , 13 मार्च को चंडीगढ़ और 14 मार्च को यात्रा चंडीगढ़ से नई दिल्ली पहुंचेगी l विश्व उपभोक्ता दिवस पर 15 मार्च को यात्रा का समापन दिल्ली में होगा l
सीसीआई राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गौड़ एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश ओझा ने बताया कि नई दिल्ली से यात्रा प्रारंभ होकर सबसे पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचेगी जहां पर सीसीआई की प्रदेश इकाई व अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के प्रतिनिधियो द्वारा डॉ शर्मा का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा तथा इसके पश्चात कोटा में विशाल आयोजन होगा जिसमें डॉ शर्मा के उद्बोधन के साथ ही यात्रा मध्य प्रदेश के लिए रवाना होगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button