राजस्थान

24 दिसंबर से कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया डॉ अनंत शर्मा की भारत उपभोक्ता जागरूकता यात्रा, तैयारियां पूर्ण

जयपुर, 21 दिसंबर l देश के उपभोक्ताओं को अपने अधिकार व कर्तव्यों प्रति जागरूक बनाने के लिए कंज्यूमर कनफेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता आंदोलनकारी व कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया डॉ अनंत शर्मा की उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा 24 दिसंबर को नई दिल्ली से प्रारंभ होने जा रही है l डॉ शर्मा की यात्रा को लेकर रविवार को जयपुर में बैठक का आयोजन कर तैयारी का जायजा लिया गया l डॉ अनंत शर्मा के सानिध्य में आयोजित बैठक में सीसीआई के पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रतिनिधि ज्योति गौड़, मुकेश वैष्णव, रमेश ओझा, जी के गौड़, उत्तम जैन, शरद खंडेलवाल, संजय खंडेलवाल, दीक्षिता पापड़ीवाल, सतीश चढ़ा, राजकुमार शर्मा, शिवदयाल सैनी, राजकुमार बनवारी, प्रदीप भट्ट, एस डी माथुर, जया शर्मा, रेखा खंडेलवाल आदि मौजूद रहे तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया l यात्रा को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर तथा विभिन्न राज्यों में सीसीआई से संबद्ध संगठनो द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है l भारत उपभोक्ता जागरूकता यात्रा को लेकर देशभर के उपभोक्ता संगठनों में उत्साह का वातावरण है और 24 दिसंबर को नई दिल्ली में यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर देशभर से सैकड़ो उपभोक्ता आंदोलनकारी नई दिल्ली पहुंचेंगे l सीसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या ने बताया कि यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करी गई है

भारत उपभोक्ता जागरूकता यात्रा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निरंजन द्विवेदी ने बताया कि उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक देश के सभी इलाकों में उपभोक्ताओं तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए प्रस्तावित डॉ शर्मा की यात्रा छह चरण में पूर्ण होगी l उन्होंने बताया कि यात्रा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर 24 दिसंबर को उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा नई दिल्ली से प्रारंभ होगी, जहां से यात्रा 25 दिसंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में पहुंचेगी, जयपुर से यात्रा 26 दिसंबर को कोटा पहुंचेगी l यहां से यात्रा 28 दिसंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेगी, भोपाल से यात्रा 29 दिसंबर को इंदौर होते हुए 30 दिसंबर को गुजरात की राजधानी राजधानी गांधीनगर पहुंचेगी l  द्विवेदी ने बताया कि द्वितीय चरण में उपभोक्ता जागरूकता यात्रा गांधीनगर से 4 जनवरी को सूरत पहुंचेगी, 5 जनवरी को दमन व दादर पहुंचेगी, 6 जनवरी को यात्रा मुंबई पहुंचेगी, 8 जनवरी को यात्रा पणजी पहुंचेगी, 10 जनवरी को यात्रा बेंगलुरु पहुंचेगी, 12 जनवरी को यात्रा कोयंबटूर व कोच्चि पहुंचेगी तथा 13 जनवरी को यात्रा लक्ष्यदीप पर पहुंच जाएगी l 

उन्होंने बताया कि तृतीय चरण में यात्रा 18 जनवरी को कोच्चि से तिरुवंतपुरम पहुंचेगी, 19 जनवरी को कन्याकुमारी, 20 जनवरी को रामेश्वरम, 21 जनवरी को कराईकाल, 22 जनवरी को पांडिचेरी, 23 जनवरी को चेन्नई पहुंचेगी l इसी तरह 26 जनवरी को यात्रा चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर पहुंचेगी, 27 जनवरी को तिरुपति, 28 जनवरी को अमरावती, 29 जनवरी को गुंटूर अमरावती वारंगल, 30 जनवरी को वारंगल हैदराबाद, 1 फरवरी को नागपुर, 2 फरवरी को रायपुर पहुंचेगी l यात्रा का चौथा चरण 3 फरवरी को रायपुर से प्रारंभ होगा और यात्रा सबलपुर पहुंचेगी 4 फरवरी को भुवनेश्वर वह कटक 5 फरवरी को भुवनेश्वर पुरी 6 फरवरी को पूरी से कोलकाता 7 फरवरी को कोलकाता से रांची 9 फरवरी को पटना 10 फरवरी को सिलीगुड़ी 11 फरवरी को गुवाहाटी पहुंचेगी l यात्रा के पांचवें चरण में 15 फरवरी को यात्रा गुवाहाटी से शिलांग, 16 फरवरी को बदरपुर, 17 फरवरी को अगरतला, 18 फरवरी को आइजोल, 19 फरवरी को इंफाल, 21 फरवरी को कोहिमा, 23 फरवरी को ईटानगर, 24 फरवरी को जयगांव, 26 फरवरी को गंगटोक, 27 फरवरी को सीतामढ़ी, 28 फरवरी को गोरखपुर, 1 मार्च को लखनऊ पहुंचेगी l छठे चरण की यात्रा 4 मार्च को लखनऊ से प्रारंभ होकर मुरादाबाद पहुंचेगी, 5 मार्च को देहरादून, 6 मार्च को शिमला, 7 मार्च को मनाली, 8 मार्च को लद्दाख, 10 मार्च को श्रीनगर, 11 मार्च को जम्मू , 13 मार्च को चंडीगढ़ और 14 मार्च को यात्रा चंडीगढ़ से नई दिल्ली पहुंचेगी l विश्व उपभोक्ता दिवस पर 15 मार्च को यात्रा का समापन दिल्ली में होगा l सीसीआई की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गौड़ व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश ओझा ने बताया कि यात्रा के निश्चित रूट के अनुरूप राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं कार्यक्रम आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर लीं गई है। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button