भगवान परशुराम परिसर पहुंचे ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष केसरीचंद शर्मा, व्यवस्थाएं देखी

जयपुर, 7 दिसंबर lराजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केसरीचंद भंवरलाल शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के मुख्यालय विद्याधर नगर स्थित भगवान परशुराम परिसर पहुंचे तथा परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया l शर्मा ने परिसर स्थित विद्यार्थी छात्रावास तथा अतिथि भवन की व्यवस्थाएं देखी तथा विभिन्न कार्यों को लेकर बेहतर प्रबंधन के लिए दिशा निर्देश जारी किए l शर्मा ने इस दौरान परिसर के छात्रावास में निवासरत विभिन्न विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी ली l उन्होंने विद्यार्थियों से परिसर की भोजन व आवास व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की तथा विभिन्न गतिविधियों को बेहतर बनाने तथा परिसर व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने में सहयोग के निर्देश भी दिए l इस दौरान छात्रावास प्रबंधन प्रभारी हीरालाल शर्मा, अतिथि भवन व्यवस्था प्रभारी मुरारी लाल शर्मा, प्रबंधन सहयोगी गजानन शर्मा सहित परिसर के विभिन्न प्रतिनिधि मौजूद रहे l महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं महासभा के प्रमुख महामंत्री मधुसूदन शर्मा नियमित रूप से भगवान परशुराम परिसर में दोरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं तथा प्रबंधन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हैं जिससे बेहतर सुविधाए परिसर में उपलब्ध हो सके l
ध्यान रहे राजस्थान के ब्राह्मणों के प्रतिनिधि संगठन के रूप में प्रभावी व सक्रिय राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश के ब्राह्मण समाज का सबसे पुराना और समाज प्रतिनिधियों में अपनी पहुंच रखने वाला संगठन है जिसकी प्रदेश के सभी जिलों व तहसील स्तर पर शाखाएं सक्रिय रूप से कम कर रही है l महासभा के विद्याधर नगर स्थित भगवान परशुराम परिसर में विद्यार्थियों के लिए आवासीय व्यवस्था के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले प्रतिनिधियों के लिए ठहरने का इंतजाम भी है l परिसर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व अन्य सामूहिक आयोजनों के लिए भी बड़ा हॉल व खुले क्षेत्र की अच्छी सुविधा उपलब्ध है l महासभा प्रतिनिधियों के बेहतर प्रबंधन से विद्याधर नगर में स्थित यह परिसर आमजन के लिए उपयोगी साबित हो रहा है l



