उज्जैन समाचार
नाराज गणेशनगर के लोग उन्हेल रोड जाम करने की कर रहे तैयारी

उज्जैन। भैरवगढ़ के लोग गणेश नगर में समस्या को लेकर डेढ़ घंटे से धरने पर बैठे लोग नाराज होकर उन्हेल रोड जाम करने की तैयारी कर रहे। उल्लेखनीय है कि गंदगी से परेशान वार्ड नंबर एक के पार्षद निकिता परमानंद मालवीय भैरवनगढ़ के गणेश नगर में धरने पर बैठी है । उनका कहना है कि जब तक निगम के अफसर समस्या का निराकरण करने के लिए नहीं आते हैं तब तक स्थानीय लोग धरने पर बैठे रहेंगे। निगम अफसर संतोष गुप्ता को समस्या से अवगत करा दिया था। पार्षद प्रतिनिधि परमानंद मालवीय ने बताया कि उन्हें बता दिया था कि अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो सब लोग धरने पर बैठेंगे।



