उज्जैन समाचार

तत्काल अपडेट-वार्ड एक का धरना-अफसर पहुंचे, नेता प्रतिपक्ष पहुंचे काम शुरू

उज्जैन। वार्ड एक भैरवगढ़ गणेश नगर में नगर निगम के अफसर नेता प्रतिपक्ष पहुंचे । जेसीबी से काम शुरू कर दिया गया। इससे लोगों का आक्रोश काम हो गया और उन्हें रोड पर धरने की नौबत नहीं आई। उल्लेखनीय है कि भैरवगढ़ के लोग गणेश नगर में समस्या को लेकर डेढ़ घंटे से धरने पर बैठे लोग नाराज होकर उन्हेल रोड जाम करने की तैयारी कर रहे थे। इलाके में गंदगी से परेशान वार्ड नंबर एक के पार्षद निकिता परमानंद मालवीय भैरवनगढ़ के गणेश नगर में धरने पर बैठी है । उनका कहना है कि जब तक निगम के अफसर समस्या का निराकरण करने के लिए नहीं आते हैं तब तक स्थानीय लोग धरने पर बैठे रहेंगे। निगम अफसर संतोष गुप्ता को समस्या से अवगत करा दिया था। पार्षद प्रतिनिधि परमानंद मालवीय ने बताया कि उन्हें बता दिया था कि अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो सब लोग धरने पर बैठेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button