उज्जैन समाचार
भैरवगढ़ के गणेश नगर में पार्षद धरने पर बैठी

उज्जैन। गंदगी से परेशान वार्ड नंबर एक के पार्षद निकिता परमानंद मालवीय भैरवनगढ़ के गणेश नगर में धरने पर बैठ गई है । उनका कहना है कि जब तक निगम के अफसर समस्या का निराकरण करने के लिए नहीं आते हैं तब तक स्थानीय लोग धरने पर बैठे रहेंगे। निगम अफसर संतोष गुप्ता को समस्या से अवगत करा दिया था। पार्षद प्रतिनिधि परमानंद मालवीय ने बताया कि उन्हें बता दिया था कि अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो सब लोग धरने पर बैठेंगे।



