देश में उपभोक्ता जागृति का संचार करने डॉ. अनंत शर्मा की भारत जागरण यात्रा 24 दिसंबर से

जयपुर, 30 अक्टूबर l देश और दुनिया के प्रख्यात उपभोक्ता आंदोलनकारी डॉ. अनंत शर्मा आगामी 24 अक्टूबर नई दिल्ली से देश भर में उपभोक्ता जागृति का संचार करने के लिए भारत यात्रा प्रारंभ करने जा रहे हैं l डॉ शर्मा अपनी यात्रा के दौरान देश का भ्रमण करेंगे तथा उपभोक्ता जागृति का संदेश देंगे इस हेतु कंज्यूमर कनफेडरेशन आफ इंडिया ने राष्ट्रीय स्तर पर तथा सभी प्रदेशों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है l उपभोक्ता जागृति की इस भारत यात्रा का शुभारंभ 24 दिसंबर को नई दिल्ली में होगा तथा उसके बाद यात्रा जयपुर पहुंचेगी वहां से कोटा होते हुए देश के अन्य राज्यों में पूर्व निर्धारित व्यवस्था कार्यक्रम अनुसार चलेगी l सभी प्रदेशों में डॉ. शर्मा के कार्यक्रमों का निर्धारण कर व्यवस्थाए तय की जा रही है l डॉ शर्मा की यात्रा से पूर्व 23 दिसंबर को नई दिल्ली में कंज्यूमर कंफीडेरेशन आफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें तैयारी की समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे l कंज्यूमर कॉन्फ़िडेरेशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या ने बताया कि डॉ . शर्मा की यात्रा को लेकर सीसीआई के राष्ट्रीय पदाधिकारीयो को विभिन्न प्रभार सौंपे गए हैं तथा तैयारी के लिए निर्देशित किया गया है l
ध्यान रहे डॉ अनंत शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न उपभोक्ता संस्थानों में उपभोक्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं साथ में अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता संगठन के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत है l विगत 35 वर्षों से अधिक समय से उपभोक्ता जागरण के क्षेत्र में सक्रिय डॉक्टर शर्मा देश के अग्रणी संगठन कंज्यूमर कनफेडरेशन आफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय चेयरपर्सन है तथा राजस्थान में अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के भी संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं l डॉ शर्मा भारत सरकार की विभिन्न उपभोक्ता समितियों व संस्थाओं में भी उपभोक्ता संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं l डॉ शर्मा ने विभिन्न सक्षम मंचों पर समय-समय पर उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाकर उपभोक्ताओं को राहत दिलवाने तथा उपभोक्ता हित संरक्षण के लिए ठोस पहल और प्रयास किए हैं l राजस्थान सहित देशभर में स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों को एकजुट कर एक संगठित ताकत बनाने का कार्य डॉ शर्मा के प्रयासों से ही संभव हुआ है और अब कंज्यूमर कॉन्फ़िडेरेशन ऑफ़ इंडिया तथा उपभोक्ता महासंघ राजस्थान अपने-अपने क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान के रूप में कार्यरत है l डॉ शर्मा के मार्गदर्शन में कंज्यूमर प्रोटक्शन ट्रस्ट प्रभावी ढंग से कम कर रहा है तथा कंज्यूमर वर्ल्ड पत्रिका का भी प्रकाशन उपभोक्ता जागृति बाबत नियमित रूप से किया जा रहा है l



