राजस्थान

नवभारत साक्षरता परख में राजस्थान के 1451734 असाक्षर शामिल हुए

नवभारत साक्षरता परख में राजस्थान के 1451734 असाक्षर शामिल हुए

जयपुर, 21 सितंबर l देश में पंद्रह वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर बनाने के साथ ही वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हें डिजिटल जागरूक बनाने के लिए चलाए जा रहे नवभारत साक्षरता अभियान के तहत रविवार को देश भर चिन्हित लर्नर्स के लिए मूल्यांकन संपन्न हुआ l मूल्यांकन में राजस्थान के समस्त जिलों में निर्धारित केंद्रों पर 14 लाख 51734 लर्नर ने भाग लिया जो प्रदेश के लिए निर्धारित लक्ष्य के विपरीत 94.77 प्रतिशत रहा l साक्षरता निदेशालय के सांख्यिकी अधिकारी शिवकुमार मीणा ने बताया कि मूल्यांकन में कुल 1451734 लर्नर्स ने भाग लिया जिसमें 476482 पुरुष व 975250 महिलाएं शामिल रही l  मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित ने बताया कि बांसवाड़ा जिले में 11 ब्लॉक में 329 केंद्रों पर निर्धारित चालीस हजार लर्नरो के लक्ष्य के विपरीत 37688 लर्नर्स ने मूल्यांकन मे भाग लिया, जो निर्धारित लक्ष्य का 94.22 प्रतिशत रहा l जिला साक्षरता अधिकारी एन द्विवेदी एवं सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश मईडा ने बताया कि बांसवाड़ा जिले में जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव एवं साक्षरता निदेशालय द्वारा मूल्यांकन को लेकर दिशा निर्देशों के अनुरूप मूल्यांकन कार्य की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button