राजस्थान

राष्ट्रीय एकता दिवस मनाकर सरदार पटेल को याद किया

जयपुर, 1 नवम्बर l जयपुर के शास्त्री नगर में भारत की एकता और अखंडता के लिए सरदार पटेल को समर्पित राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में “रन फॉर यूनिटी”* का आयोजन शास्त्री नगर थाना व भट्टा बस्ती थाना के स्टाफ एवं स्थानीय निवासियों के संयुक्त प्रयास द्वारा रखा गया| जिसमें सभी धर्म व समुदाय के लोगों ने कांवटिया सर्किल पर आयोजित आयोजन में उत्साह से भाग लिया l वरिष्ठ एवं अग्रणी समाजसेवी प्रमोद शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की आजादी आंदोलन के दौरान और आजादी के समय अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया और आज देश का जो संगठित स्वरूप दिखाई दे रहा है वह पटेल के समर्पित प्रयासों का ही परिणाम है , जिसके चलते विभिन्न रियासतों में बाटे भारत को एक संगठित स्वरूप में पाया था l उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्र निर्माण में योगदान अविस्मरणीय रहेगा, युवा पीढ़ी उनके आदर्शों और व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज के प्रति अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से पूरा करने में जुट जाए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button