उज्जैन समाचार
स्वच्छता सेवा पखवाड़ा: उज्जैन कलेक्टर ने की पहल, पत्नी समेत सूखा- गीला कचरा अलग-अलग करके वाहन में डाला


उज्जैन। स्वच्छता सेवा पखवाड़ के अंतर्गत कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती प्रिया सिंह ने कलेक्टर बंगले से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डालने का कार्य अपने घर से किया, सांकेतिक रूप से कलेक्टर सिंह ने जनता को बताया कि हम भी अपने घरों में गीला और सूखा कचरा अलग रखें और इनको नगर निगम की आने वाली कचरा गाड़ियों में अलग-अलग ही डालें, जिससे स्वच्छता अभियान में आपका सहयोग भी मिलेगा और कचरे का प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।



