उज्जैन समाचार
फिल्म अभिनेता संजय दत्त महाकाल दर्शन करने पहुंचे

उज्जैन | 25 सितम्बर 2025।फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने आज प्रातःकाल भगवान श्री महाकालेश्वर जी की भस्म आरती में सहभागिता कर दर्शन लाभ प्राप्त किया। पूजन-विधि पुजारी अर्पित गुरु एवं पुजारी यश गुरु द्वारा सम्पन्न कराई गई। उन्होंने कि महाकाल का जब बुलावा आता है तभी वह आपआते हैं। मैं सालों से यहां आने की इच्छा रखने के बाद भी अब आ पाया हूं।



