अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

-असाक्षरों के लिए महत्वपूर्ण है नवभारत साक्षरता कार्यक्रम
बांसवाड़ा, 8 सितंबर l अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तलवाड़ा सभागार में साक्षरता विषयक संगोष्ठी का आयोजन तलवाड़ा पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती निर्मला मकवाना के मुख्य आतिथ्य, एससीबीईओ ब्लाक तलवाड़ा जमनालाल खराड़ी की अध्यक्षता एवं समाजसेवी हेमंत पंड्या, एसीबीईओ तलवाड़ा ब्लॉक संदीप त्रिवेदी, जिला साक्षरता अधिकारी एन द्विवेदी, सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश मईडा के विशेष आतिथ्य में किया गया lमुख्य अतिथि श्रीमती मकवाना ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व में शिक्षा प्राप्त नहीं करने वाले प्रतिनिधियों के लिए नवभारत साक्षरता एक बहुत उपयोगी कार्यक्रम है l इस अभियान से ऐसे असाक्षरों को जोड़ा जाए ताकि वह सजग होकर अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से कर सके l विशेष अतिथि हेमंत पंड्या ने इस मौके पर पात्र लोगों की नवभारत साक्षरता अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने हर संभव प्रयास करने तथा सहयोग के लिए आश्वस्त किया l अध्यक्षता करते हुए एसीबीईओ जमनालाल खराड़ी ने साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला l एसीबीईओ संदीप त्रिवेदी ने नवभारत साक्षरता के बाद भावीं शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी दी l जिला साक्षरता अधिकारी एन द्विवेदी ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए अभियान के तहत जागरूकता से संबद्ध विषयों पर प्रकाश डाला l सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश मईडा ने कहा कि वर्तमान का साक्षरता अभियान परंपरागत कार्यक्रम से पृथक है जिसमें व्यक्ति को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य से संबंधित विषयों का जानकार बनाने का प्रयास किया जा रहा है l कार्यक्रम के आरंभ में संस्था प्रधान श्रीमती सीमा अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया l कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य प्रीति उपाध्याय, आरपी ब्लॉक तलवाड़ा हेमंत भट्ट, सहायक सांख्यिकी अधिकारी केसरीमल मीणा ने भी विचार व्यक्त किए lकार्यक्रम के दौरान तलवाड़ा ब्लॉक में श्रेष्ठ कार्य करने वाले सर्वेयर राकेश रावल, महेश बामनिया, जय त्रिवेदी, जीवा डिंडोर, मोहनलाल एवं नीलम गांधी को सम्मानित किया गया lकार्यक्रम का संचालन व्याख्याता स्नेहलता स्वर्णकार ने किया एवं अंत में ब्लॉक समन्वय दीपक शाह ने आभार व्यक्त किया l



