

–नई दिल्ली से उपभोक्ता जागरण के लिए देश के दौरे पर निकले डॉ अनंत शर्मा
नई दिल्ली, 25 दिसंबर l देश के उपभोक्ताओं को अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने और सचेत करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता आंदोलनकारी, भारतीय उपभोक्ता परिसंघ के नेशनल चेयरमेन और कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया डॉ अनंत शर्मा ने आज नई दिल्ली से अपने दौरे की शुरुआत की l राष्ट्रीय स्तर पर भव्यता के साथ आयोजित समारोह में डॉ शर्मा के भारत यात्रा वाहन को देश के उच्चस्थ विभागीय प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रमुख उपभोक्ता प्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l इस मौके के साक्षी बनने के लिए देशभर से सैकड़ो अग्रणी उपभोक्ता आंदोलनकारी नई दिल्ली पहुंचे l भारतीय उपभोक्ता परीसंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति पंड्या ने बताया कि डॉ शर्मा का उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा का कार्यक्रम राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर प्रारंभ हुआ है तथा विश्व उपभोक्ता दिवस पर समापन होगा, इस दौरान वे देश के प्रमुख शहरों का दौरा करेंगे और उपभोक्ता जागरूकता का संदेश देंगे l उन्होंने बताया कि देशभर में उनके यात्रा मार्ग पर स्वागत व उपभोक्ता जागृति आयोजनों को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है l
उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निरंजन द्विवेदी ने बताया कि डॉ शर्मा के यात्रा कार्यक्रम के पहले पड़ाव के रूप में जयपुर में स्वागत का कार्यक्रम आयोजन होगा तथा राजस्थान का संगठनात्मक प्रादेशिक आयोजन कोटा में होगा, जहां से वे मध्यप्रदेश के भोपाल हेतु प्रस्थान करेंगे l भोपाल से इंदौर होते हुए गुजरात की राजधानी गांधीनगर पहुंचेंगे और उसके बाद अग्रणी निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आगे की यात्रा चलेगी l इस बाबत विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं उपभोक्ता संवाद आयोजनों की तैयारी की गई है l सीसीआई की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गौड़ ईव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश ओझा बताया कि उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा का जयपुर पहुंचने पर सीसीआई के पदाधिकारी एवं इससे जुड़े उपभोक्ता संगठनों की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा तथा 27 दिसंबर को कोटा में आयोजित नेशनल सेमिनार एवं प्रादेशिक समारोह में डॉ अनंत शर्मा का सार्वजनिक अभिनंदन एवं स्वागत होगा l



