राजस्थान

अपने अधिकारों को जाने, जागरूक बने, सुरक्षित रहे- डॉ. अनंत शर्मा

-देशभर में वीसीए, पीसीए डे मनाया

जयपुर, 7 सितंबर l अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता आंदोलनकारी एवं कंज्यूमर कनफेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय चेयरमेन डॉ. अनंत शर्मा ने कहा है कि उपभोक्ता अपने अधिकारों को जाने, जागरूक बने और सुरक्षित रहें इस बाबत उन्हें सजग बनाया जाए l स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठन प्रतिनिधि इस जन जागरूकता के अभियान को गति देकर आगे बढ़ाए ताकि उपभोक्ताओं के अधिकार संरक्षित हो तथा संतुलित बाजार व्यवस्था कायम हो सके l शनिवार को देशभर में वीसीए एवं पीसीए डे का आयोजन स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों की ओर से किया गया तथा विभिन्न आयोजनों में उपभोक्ताओं के हित संरक्षण का संकल्प दोहराया गया l देश और दुनिया के अग्रणी उपभोक्ता आंदोलनकारी डॉ शर्मा ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाजार व्यवस्था में उपभोक्ताओं के हित संरक्षण का कार्य उनकी जागरूकता से संभव है और संगठन प्रतिनिधि उपभोक्ता हितों के संरक्षण तथा उनकी समस्याओं के समाधान में राहत दिलाने के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं l डॉ शर्मा ने कहा कि बाजार व्यवस्था में नवीन तकनीकी और कई नए तौर तरीकों से उपभोक्ताओं के शोषण की समस्याएं भी सामने आ रही है ऐसी स्थिति में उपभोक्ता की जागरूकता ही उसके हितों के संरक्षण का प्रभावी माध्यम है l उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उपभोक्ता हितों के संरक्षण के लिए प्रयास किया जा रहा हैं और इन प्रयासों में संगठनों की भागीदारी से इन्हें प्रभावी गति देने का कार्य किया जाएगा l ध्यान रहे डॉ शर्मा देशभर का नियमित भ्रमण कर उपभोक्ता हितों के संरक्षण और उपभोक्ता जागरूकता को लेकर सतत प्रयासरत है l डॉ शर्मा के प्रयासों से राजस्थान में सर्वप्रथम स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों की संयुक्त पहल अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का गठन हुआ था और इस महासंघ के गठन के बाद डॉ शर्मा की पहल पर अखिल भारतीय स्तर पर भारतीय उपभोक्ता परिसंघ सीसीआई का गठन हुआ l सीसीआई से देश भर के प्रदेशिक संगठन और सैकड़ो स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठन जुड़े हुए हैं, जिनके माध्यम से नियमित गतिविधियों का आयोजन होता है डॉ शर्मा देश भर में नियमित भ्रमण कर उपभोक्ता जागरूकता तथा उपभोक्ता हित संरक्षण का संदेश देने में जुटे हुए हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button