राजस्थान

समय के साथ चलने के लिए डिजिटल जागरूक साक्षर बनाएं – रमेश पुष्करणा


बांसवाड़ा, 7 सितंबर l साक्षरता निदेशालय प्रतिनिधि एवं जिला प्रभारी रमेश पुष्करणा ने कहा है कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम असाक्षरों को डिजिटल जागरूक बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है जिसके माध्यम से वर्तमान समय के अनुरूप व्यक्ति को अपने दैनिक – नियमित कार्य करने में करने के लिए सजग बनाया जा सकता है अतः 15 वर्ष से अधिक आयु के पात्र असाक्षरों को इस अभियान से जोड़कर उन्हें जागरूक बनाने की दिशा में प्रयास किए जाने आवश्यक है l पुष्करणा रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय सभागार में जिले के ब्लॉक समन्वयको एवं साक्षरता प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे l उन्होंने कहा कि नवभारत साक्षरता के माध्यम से नव साक्षर बने प्रतिनिधियों को ओपन बोर्ड से जोड़कर अग्रिम शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए ताकि वह अपनी शिक्षा को आवश्यकता अनुसार पूर्ण कर सके l उन्होंने कहा कि ओपन बोर्ड में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी देकर नव साक्षरों को इससे जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए l उन्होंने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम एवं इससे संबद्ध योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा अभियान को सफल बनाने के लिए समर्पित प्रयासों का आग्रह किया l
आरंभ में जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी एन द्विवेदी ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की जिले में प्रगति एवं विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी l सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश चंद्र मईडा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विभागीय कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया l कार्यक्रम के आरंभ में जिले के प्रभारी रमेश पुष्करणा, राजस्थान शिक्षा सेवा अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ देवीलाल पाटीदार, ऋषिन चौबीसा, रोशन जोशी सहित दिलीप पाठक आदि अतिथियों का पगड़ी व उपर्णा पहनाकर स्वागत किया गया l कार्यक्रम में दीपक कुमार शाह, संजय पाठक, जनक भट्ट, महेंद्र सिंह सिसोदिया, बाबूराम मसार, भूरालाल कटारा, भगवती लाल खाट, अशोक मईडा, नारायण लाल नायक, अंबालाल मईडा, दीपक निनामा, नानूलाल चरपोटा, लक्ष्मण लाल भाबोर, भरत लबाना, अमरेंग कटारा, नटवरलाल सोलंकी, कोदरलाल बुनकर, दिलीप सिंह, लालूराम मीना, लच्छी राम मीणा आदि मौजूद रहे l बैठक के दौरान एनजीओ प्रतिनिधियों की ओर से श्री पुष्करणा का शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया l संचालक संजय पाठक ने किया एवं अंत में दीपक कुमार शाह ने आभार व्यक्त किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button